फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Security increased at metro stations, if you want to go by train, leave home early

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ी, ट्रेन से जाना है तो घर से जल्दी निकलें

Wed, 07 Aug 2024 06:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Security increased at metro stations, if you want to go by train, leave home early
बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस को लेकर डीएमआरसी ने मेट्रो स्टेशनों और ट्रेन में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मेट्रो स्टेशनों पर सीआईएसएफ जवानों ने यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा जांच और कड़ी कर दी है। इसमें समय लग रहा है ऐसे में बेहतर होगा कि लोग घर से 15 से 20 मिनट जल्दी निकलें और समय पर स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

अब मेट्रो में सफर करने वाले लोगों को घर से एक्स्ट्रा टाइम लेकर निकलना होगा। यात्रियों को अब घर से पहले के समय से 5 से 7 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा। जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जाएगा। अधिक सुरक्षा उन स्टेशनों पर कड़ी की गई है। जो संवेदनशील हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। उसी के तहत सीआईएसएफ ने मेटद्यो में भी यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा जांच और कड़ी कर दी है। अब 15 अगस्त तक कड़ी चेकिंग जारी रहेगी। इसके चलते यात्रियों को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करते वक्त ज्यादा समय लग सकता है। खासतौर से पीक ऑवर्स के दौरान भीड़भाड़ वाले स्टेशनों के एंट्री गेट्स पर लंबी लाइनें लग सकती है। बहादुरगढ़ में जीआरपी ने रेलवे स्टेशन और बहादुरगढ़ पुलिस की ओर से बस स्टैंड पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई संदिग्ध सामान लेकर स्टेशन के अंदर प्रवेश न कर सकें। इस संबंध में डीएमआरसी एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि 15 अगस्त के मद्देनजर मंगलवार से सीआईएसएफ ने सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की कड़ी सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। इसकी वजह से पीक ऑवर्स में यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। स्टेशनों पर कतारें लग सकती हैं। यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed