फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sector 2 plot filled with rain water, huge grass growing

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-2 में प्लॉट में भरा बारिश का पानी, उगी बड़ी-बड़ी घास

Mon, 23 Sep 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 23 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Sector 2 plot filled with rain water, huge grass growing
-फोटो 53 : सेक्टर-2 में एक प्लाट में उगी घास फूंस।
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-2 में खाली प्लाॅट इन दिनों यहां रहने वाले लोगों के परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन प्लाॅटों में बारिश का पानी और बड़ी-बड़ी घास-फूंस उगी है। इससे मच्छर पनप रहे हैं। इसके कारण बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। लोगों ने एचएसीवीपी अधिकारियों से पानी की निकासी की मांग की है।
विज्ञापन

सेक्टर-2 निवासी आजाद सिंह, राजकुमार अरोड़ा, विक्रम सिंह, सतेंद्र कुमार, बलराज सिंह ने बताया कि क्षेत्र मेें लगातार बारिश होने के बाद सेक्टर-2 में खाली पड़े प्लाटों में एक से डेढ़ फुट पानी जमा हो गया है। इससे न केवल मच्छर पनप रहे हैं, बल्कि प्लाॅट के साथ बने मकान की नींव भी कमजोर होने का भय सता रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के यह प्लाॅट हैं उन्हें या तो इनमें मिट्टी का भरत करवाकर इसे समतल करवाना चाहिए। ताकि इसमें घास-फूंस न उगे। घास-फूंस के कई बार इनमें सांप, बिच्छू निकल चुके हैं। यह आसपास के घरों में घुस जाते हैं। इससे जान का खतरा भी बना हुआ है। यहां के निवासियों ने हरियाणा विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों से भी समस्या के समाधान की मांग की है। यदि बीमारी फैलती है तो इसकी जिम्मेदी किसकी होगी। आमजन ने इस पर अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed