फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Second day of Samadhan Camp in Haryana, young man running around for three years to change his name in Jhajjar

समाधान शिविर का दूसरा दिन: झज्जर में तीन साल से नाम बदलने के लिए चक्कर काट रहा था युवक, अब 15 मिनट में बना काम

Wed, 23 Oct 2024 03:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 23 Oct 2024 03:52 PM IST
सार

फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में दूसरे दिन भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जहां नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। इस शिविर में डीएमसी ने लोगों की शिकायतों को ध्यान से सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Second day of Samadhan Camp in Haryana, young man running around for three years to change his name in Jhajjar
पीड़ित युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर नगर परिषद कॉन्फ्रेंस हाल में दूसरे दिन भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिला नगर आयुक्त प्रवेश कादियान ने लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान झज्जर निवासी पवन अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। पवन ने बताया कि उसकी प्रॉपर्टी आईडी में नाम गलत चढ़ा हुआ है। यह उसकी पत्नी के नाम है। जिसके लिए वह तीन साल से इसे ठीक करवाने के लिए चक्कर काट रहा था, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन


आज वह समाधान शिविर में शिकायत लेकर आया था और 15 मिनट में नाम ठीक हो गया है। इसके लिए वह सीएम नायब सैनी और नगर परिषद प्रशासन का धन्यवाद किया। जिला नगर आयुक्त प्रवेश कादियान ने कहा कि समाधान शिविर में समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन




कैथल में निर्माण कार्यों को लेकर आई शिकायतें
कैथल नगर परिषद में आयोजित समाधान शिविर का दूसरा दिन भी नागरिकों की समस्याओं को सुनने और हल करने में व्यस्त रहा। इस शिविर में गलियों, नालियों और अन्य निर्माण कार्यों को लेकर कई शिकायतें दर्ज की गईं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने बताया कि शिविर में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में सबसे अधिक शिकायतें गलियों और नालियों की मरम्मत और नए निर्माण कार्यों से जुड़ी रहीं। स्थानीय निवासियों ने खराब सड़कों, जल निकासी की समस्या, और टूटे-फूटे नालों को लेकर अपनी समस्याएं रखीं।

फतेहाबाद में फॉगिंग की कमी पर दुकानदारों ने की शिकायत

फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में दूसरे दिन भी समाधान शिविर में मोबाइल मार्केट के दुकानदार मुकेश कुमार ने शहर में फॉगिंग की कमी को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों, विशेषकर डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर में नियमित फॉगिंग की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कई इलाकों में फॉगिंग नहीं की जा रही है, जिससे मच्छरों की समस्या बढ़ गई है और व्यापारी वर्ग तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डीएमसी ने दुकानदार की शिकायत को गंभीरता से लिया और नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि फतेहाबाद के सभी क्षेत्रों में फॉगिंग की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और इस दिशा में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कैथल में समाधान शिविरों में प्राप्त हुई 20 शिकायतें, 14 शिकायतों का किया मौके पर ही समाधान

प्रदेश सरकार के निर्देशाें पर जिला के सभी बीडीपीओ कार्यालयों व नगर पालिकाओं व नगर परिषद कैथल में समाधान शिविर आयोजित किए गए। इसमें संबंधित अधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतें सुनी गई डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि हरियाणा सरकार की सराहनीय पहल के मद्देनजर प्रात नौ से 11 बजे तक समाधान शिविर शुरू किए गए हैं। इनमें आने वाली शिकायतों में तुरंत हल हो सकने वाली शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है।

समाधान शिविरों से एक ओर जहां आमजन व अधिकारियों के बीच की दूरी कम होगी, वहीं दूसरी ओर जन शिकायतों का समाधान भी निर्धारित की गई समय सीमा के भीतर होगा।उन्होंने जिला की ग्रामीण जनता से अपील की कि आमजन अपनी स्वामित्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अपने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में जाकर अपनी समस्याओं का निपटान करवायें। स्थानीय निकायों में प्रोपर्टी आईडी व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद कार्यालय व नगर पालिका कार्यालय में जाकर अपनी समस्या का समाधान पाएं।

बताया कि मंगलवार को सभी समाधान शिविरों में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष 6 शिकायतें जिनके समाधान में समय लगना है, उनके लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। नगर परिषद कैथल में ईओ कुलदीप मलिक तथा एमई वरुण शर्मा की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। बीडीपीओ कार्यालयों में संबंधित बीडीपीओ की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

महेंद्रगढ़ व नारनौल में आई 20 शिकायत, अटेली, नांगल चौधरी, कनीना में नहीं पहुंचे लोग

नारनौल में समाधान शिविर में बुधवार को जिला की सभी नगर पालिका व नगर परिषद में आम नागरिकों की शिकायतें सुनी गई। इस दौरान जिला के सभी शहरों में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई।

नगर परिषद नारनौल के कार्यालय में जिला नगर आयुक्त महावीर प्रसाद ने नागरिकों की शिकायतें सुनी। इसके अलावा सभी नगर पालिकाओं में भी संबंधित अधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतें सुनी। 

जनसुनवाई के दौरान डीएमसी ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करना सरकार व जिला प्रशासन का लक्ष्य है। इन समाधान शिविरों में नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई शुरू की जाती है। उन्होंने बताया कि बुधवार को नारनौल नगरपरिषद में 6, महेंद्रगढ़ नगर पालिका में 14 शिकायतें प्राप्त हुई। अटेली, नांगल चौधरी व कनीना नगर पालिका में कोई शिकायत नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed