फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Second accused of murder of woman arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2023 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Second accused of murder of woman arrested
साल्हावास। दिल्ली के मंगोलपुरी क्षेत्र की महिला को 15 फरवरी को गांव रुड़ियावास बुलाकर अपहरण व दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव सरसों के खेत में दबाने के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर साल्हावास पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को रुड़ियावास गांव के खेतों में दबाए गए महिला के शव को पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकलवाया था। गिरफ्त में आए आरोपी की निशानदेही पर महिला का शव खेत से बरामद कर उसकी पहचान दिल्ली निवासी एक महिला के तौर पर की गई। मातनहेल प्रभारी उप निरीक्षक नीतीश कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी एक युवक ने शिकायत देते हुए पुलिस को बताया था कि 15 फरवरी को उसकी बहन झज्जर का नाम लेकर घर से गई थी। जो अब तक वापस घर नहीं आई। महिला की गुमशुदगी के संबंध में जांच करते हुए महिला के फोन की लोकेशन व कॉल डिटेल के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसने व उसके एक साथी ने मिलकर दिल्ली निवासी महिला का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में अपहरण, दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले में पकड़े गए आरोपी की पहचान राज पुत्र डेढाराम निवासी गांव रुड़ियावास के तौर पर की गई। आरोपी राज को अदालत से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मामले के वांछित दूसरे आरोपी को गांव मातनहेल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए मामले के दूसरे आरोपी की पहचान राजेश उर्फ राजू निवासी गांव रुड़ियावास जिला झज्जर के तौर पर की गई। गिरफ्त में आए आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में उपरोक्त वारदात के संबंध में खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed