फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Seal the boundaries of the district, blockades at 21 places

जिले की सीमाएं सील, 21 स्थानों पर लगाए नाके

Tue, 04 May 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Seal the boundaries of the district, blockades at 21 places
झज्जर। कोरोना संक्रमण के फैलाव कोे रोकने के लिए प्रशासन के आदेशानुसार पुलिस ने टीमों को जिले में चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया है। सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों का पालन व लॉक डाउन के मद्देनजर झज्जर पुलिस की ओर से 21 स्थानों पर विशेष नाकाबंदी कर जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त जिले के आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस की विभिन्न टीमों को तैनात कर लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करने प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के आदेशों को सफल बनाने के लिए जिले की अन्य जिलों व दिल्ली के साथ लगती सीमाओं पर विशेष नाकेबंदी करके बारीकी से प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के निर्देशानुसार पुलिस की अनेक टीमों को जिले के विभिन्न स्थानों पर आवश्यक साजो सामान के साथ तैनात किया गया है। जिले के अलग-अलग स्थानों पर तैनात पीसीआर व राइडर्स सहित पुलिस की विभिन्न टीमों की ओर से आमजन को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निर्धारित नियमों के पालन के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

- 7 इंटर स्टेट नाके लगाए
लॉकडाउन के मद्देनजर दिल्ली सीमा के साथ लगते एरिया में विभिन्न स्थानों पर सात इंटरस्टेट नाके व अन्य जिले की सीमाओं के साथ लगते 14 नाके लगाए गए हैं। इनके अतिरिक्त जिले के अंदर आबादी वाले एरिया में थाना स्तर पर भी अनेक नाके लगाए गए हैं। झज्जर जिले के चारों तरफ विशेष नाकाबंदी करके जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। जिले की शहरी व ग्रामीण आबादी में पुलिस की विशेष टीमों की ओर से आम लोगों को घरों में रहने व नियमों का पालन करने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली राज्य की सीमा के साथ लगाए विशेष नाके
1. कानोन्दा टी प्वाइंट पंजाब खोड़ रोड दिल्ली
2. कानोन्दा से जोंती रोड
3. जगरतपुर चौक से मुंडेला
4. बालोर मोड से झाडोदा कैर मुंडेला दिल्ली
5. परनाला से निजामपुर दिल्ली
6. गुभाना से बाकरगढ़ दिल्ली
7. देवरखाना लोहट से ग़ालिबपुर दिल्ली
- अन्य जिलों के साथ लगती सीमाओं पर लगाए गए विशेष नाके
1. निलोठी नहर पुल (पाई-बहादुरगढ रोड)
2. मुंडाखेड़ा (बादली-गुरुग्राम रोड)
3. याकूबपुर (गुरुग्राम-झज्जर रोड)
4. कुलाना चौक (झज्जर-रेवाड़ी रोड)
5. टी प्वाइंट ढाकला (झज्जर-कोसली रोड)
6. नहर पुल साल्हावास (साल्हावास-कोसली रोड)
7. खोरड़ा मोड़ (गांव सासरौली-बहु रोड)
8. सेहलंगा टी प्वाइंट (दादरी-साल्हावास रोड)
9. रोहद टोल प्लाजा (सांपला-बहादुरगढ़ रोड)
10. ढराना मोड (बेरी-कलानौर रोड)
11. आसंडा (झज्जर-सांपला रोड)
12. डीघल टोल प्लाजा (झज्जर-रोहतक रोड)
13. छुछकवास दादरी रोड मातनहेल टी पॉइंट नजदीक पुलिस चौकी गांव इमलोटा
14. नहर पुल बेरी रोहतक रोड़ वाया रिटोली कबूलपुर।
24 घंटे जारी रहेंगे नाके
उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी नाके लगातार 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। आवश्यक उपकरणों सहित उपरोक्त नाकों पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के मद्देनजर मास्क, दस्ताने व सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के लिए रहने व खाने की व्यवस्था भी की गई है। उपरोक्त विशेष नाकों पर प्रत्येक वाहन की गहनता से निगाह रखी जाएगी। उपरोक्त नाकों पर खाने के सामान वाला कोई भी वाहन, ऑक्सीजन, दूध, सब्जी वाला वाहन, पेट्रोल, डीजल, गैस वाला वाहन व एंबुलेंस इत्यादि को आने जाने की छूट रहेगी। इनके अतिरिक्त अनुमति प्राप्त आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों एवं अन्य वाहनों को भी आने जाने की छूट रहेगी।

लॉकडाउन के नियमों के अनुसार बेवजह किसी भी व्यक्ति के घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी है। पुलिस की ओर से आम लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति जानबूझकर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लॉकडाउन को पूर्णतया लागू करवाने के लिए झज्जर पुलिस गंभीरता से लगातार प्रयासरत है।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed