फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Scholarship data will have to be updated on the portal by 30th

Jhajjar-Bahadurgarh News: पोर्टल पर 30 तक छात्रवृत्ति डेटा करना होगा अपडेट

Fri, 17 Oct 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Scholarship data will have to be updated on the portal by 30th
झज्जर। एससी, पिछड़ा वर्ग और बीपीएल योजना के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप का डेटा प्राचार्यों को वन स्कूल पोर्टल पर अपडेट करना होगा। मुख्यालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को यह काम 30 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डेटा अपलोड नहीं करने पर विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हुई हैं जिसके तहत स्कॉलरशिप भी दी जाती है। योजना का लाभ सभी पात्र विद्यार्थियों को निरंतर मिलता रहे इसके लिए डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही बच्चे को अब तक स्कॉलरशिप का लाभ मिला है या नहीं उसकी भी जानकारी देनी होगी। इसके लिए 30 अक्तूबर तक पोर्टल खुला रहेगा। यदि किसी बच्चे का डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं होगा तो उसकी स्कॉलरशिप जारी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर जारी
डाटा अपलोड करने में यदि कोई समस्या आ रही है तो मुख्यालय ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। प्राचार्य से सीधे बातचीत करके तकनीकी समस्या को दूर करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed