फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Save the lives of the needy by donating blood: Jitendra

रक्तदान कर जरूरतमंदों की बचाएं जान : जितेंद्र

Sun, 14 Jan 2024 03:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 14 Jan 2024 03:56 PM IST
विज्ञापन
Save the lives of the needy by donating blood: Jitendra
गांव कालियावास में रक्तदाताओं को प्र​शिस्त पत्र देकर सम्मानित करते हुए पुलिस अ​धिकारी जिते
साल्हावास। गांव कालियावास में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 15 लोगों ने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया।
विज्ञापन

इसमें सब इंस्पेक्टर जितेंद्र, बिरोहड सरपंच प्रतिनिधि रवींद्र सहरावत, बार एसोसिएशन चरखी दादरी के उप प्रधान अजय छिक्कारा, कालियावास सरपंच जितेंद्र, अनिल सरपंच भागवी, सीएचसी बिरोहडर से डाॅ. सुनील कुंडू ने शिरकत की। इंस्पेक्टर जितेंद्र ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में रक्त की कमी के कारण लोगों की मौत हो जाती है। इसके किए गए रक्तदान से किसी को नया जीवन मिल सकता है।बिरोहड सरपंच प्रतिनिधि रवींद्र सहरावत ने कहा कि एक व्यक्ति के द्वारा किया गया रक्तदान 3 लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर व अमर उजाला फाउंडेशन व एम्स की तरफ से प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह युवा क्लब से प्रधान दीपक बूरा, सचिव हरीश कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन


50 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ
गांव कालियावास में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह युवा क्लब व पीएचसी बिरोहड के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 लोगों ने स्वास्थ्य जांच लाभ उठाया। पीएचसी बिरोहड की टीम की लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। पीएचसी बिरोहड के डॉ. सुनील कुंडू ने बताया कि शिविर में बीपी, शुगर, खून, आंखों की जांच की गई। पीएचसी बिरोहड की ओर से आई टीम ने मौके पर मरीजों की शुगर, बीपी, हड्डियों की क्षमता, डाक्टर टीम की तरफ से मरीजों को जरूरी सुझाव दिया गया। शहीद भगत युवा क्लब कालियावास के प्रधान दीपक बूरा, राहुल कुमार, हरीश ने कहा कि हमारे मंच की ओर से समय समय पर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर की शिक्षा को लेकर कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं 5 बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान करके मुझे अच्छा महसूस हो रहा है आगे भी और रक्तदान करूंगा।

रवींद्र सहरावत



वह खुद 5 रक्तदान कर चुका हूं आज रक्तदान से काफी अच्छा महसूस हो रहा है। सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए।



राहुल कुमार

रक्तदान से अच्छा महसूस हो रहा है। समय-समय पर रक्तदान करता रहता हूं। रक्तदान महादान है। अब तक 3 बार रक्तदान कर चुका हूं।

दीपक बूरा



रक्तदान से अच्छा महसूस हो रहा है। समय-समय पर रक्तदान करता रहता हूं। अब तक 5 बार रक्तदान कर चुका हूं।

हरीश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed