फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sanitary workers stike continues in jhajjar

कूड़े के ढेर में तबदील हो रहा शहर, घर-घर से कूड़ा उठाने की प्रक्रिया भी बंद, बद से बदतर हो रहे हालात

Thu, 27 Oct 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
sanitary workers stike continues in jhajjar
झज्जर। दीपावली के त्योहार के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बुधवार की सुबह शहर कूड़े के ढेर में तबदील होता नजर आ रहा था। शहर का मुख्य बाजार हो, कोई सड़क हो या मोहल्ला ऐसा दिखाई नहीं दिया जहां पर कूड़ा न फैला हो। बुधवार को घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने वाले कर्मचारियों ने भी काम करना बंद कर दिया है। करीब एक सप्ताह से नगर परिषद के कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं और शहर की सफाई व्यवस्था दिन प्रतिदिन चरमरा रही है। उसके बाद भी नगर परिषद के अधिकारी व शहर के चुने हुए प्रतिनिधि कोई वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं कर पाए हैं। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि वीरवार को हड़ताल खत्म नहीं हुई तो उपायुक्त से मिलकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगवा कर सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि सड़क व दुकानों के सामने की सफाई तो कर दी लेकिन कूड़े के ढेरों को कोई उठाने वाला तक नहीं है। ऐसे में वाहनों के बाजार में आवागन से कूड़ा वापस सड़क पर फैल जाएगा। नगर परिषद के आंकड़ों को देखा जाए तो शहर से हर रोज 26 टन कूड़ा निकल रहा है। बुधवार से पहले कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों की मदद से कुछ हद तक काम चल रहा था, लेकिन अब तो घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने का कार्य भी बंद हो चुका है।
विज्ञापन

नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान शिवम का कहना है कि जब तक उनकी लंबित मांगों को नहीं माना जाता है उस समय तक उनकी हड़ताल समाप्त नहीं होगी। वे नगर परिषद के गेट पर ताला लगा चुके हैं। काली दीपावली मना चुके हैं, उल्टी झाडू लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा शहर में पक्के कर्मचारियों के काम करने का विरोध भी जता चुके हैं। कूड़े से भरी रेहड़ियां तक पलट चुके हैं। उसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है। सबसे पहली व सबसे मुख्य मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कच्चे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने वाले कर्मचारियों ने काम बुधवार से बंद कर दिया है। इस वजह से परेशानी बढ़ी है। अगर वीरवार को समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगवाकर पुलिस की मदद लेकर काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed