फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Salute to Constitution maker Dr. Bhimrao Ambedkar

Jhajjar-Bahadurgarh News: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Salute to Constitution maker Dr. Bhimrao Ambedkar
-फोटो 57 : प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते डॉ पंकज जैन। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. पंकज जैन ने जयंती पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। डॉ. जैन ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बाबा साहेब को नमन करते हुए जैन ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के दलित, गरीब, पिछड़े, असहाय, किसानों और मजदूरों के उत्थान के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। बाबा साहेब उच्च कोटि के विद्वान, शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब एक बहुपक्षीय व्यक्तित्व थे। डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। भाजपा भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के दूरदर्शिता भरे समान समाज के सपने को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को जयंती पर नमन करने के उपरांत भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ पंकज जैन हिसार में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन




-फोटो 57 : प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते डॉ पंकज जैन। विज्ञप्ति



----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed