फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Safai karamcharis opened a front against the government

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

Sat, 09 Sep 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 09 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Safai karamcharis opened a front against the government
बहादुरगढ़। शहर में सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर परिषद के सभी कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने अधिकारियों पर उनकी मांगे पूरी नहीं करने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार उनकी मांगे मान रही है लेकिन स्थानीय अधिकारी उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रहे। इसी के चलते उन्होंने अब अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का मन बनाया है। वे तब तक हड़ताल पर रहेंगे जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजपाल ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद कार्यालय के गेट पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि वह अधिकारियों से समान काम समान वेतन नीति के तहत अपने पिछले चार महीने का एरियर देने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और पिछले दिनों हुई हड़ताल के दौरान 11 दिन का वेतन दिए जाने की मांग भी की जा रही है। सरकार ने उनकी सभी मांगे मान ली है लेकिन अधिकारी उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रहे। इतना ही नहीं उन्होंने डीएमसी झज्जर पर उन्हें चार महीने का एरियर नहीं देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जो अधिकारी उनकी मांगे मान सके, ऐसे अधिकारी के साथ ही अब वे बातचीत करेंगे वरना उनकी यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी। उनका कहना है कि शुक्रवार को नप चेयरपर्सन सरोज राठी, नप ईओ संजय रोहिल्ला व सभी पार्षदों के साथ मीटिंग हुई, लेकिन वह बेनतीजा रही। इस मौके पर जिला प्रधान राजेंद्र सिंह, सचिव कुलदीप, वरिष्ठ उप प्रधान लीलाराम, संदीप, सरेाज, सुनीता, संदीप टांक, राजेश, सपना, सुनीता, राजेश, अजय, सोनू, बाला, सुनीता, शीला, विमला, तारावती, वेदपाल, मुकेश, नंदराम, सतवीर हड़ताल में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed