{"_id":"65e77ac84730cfb8da0cef9a","slug":"rural-sanitation-workers-on-strike-regarding-grandmother-jhjhar-news-c-200-1-ro21001-105982-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारी
Wed, 06 Mar 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
बहादुगढ़। आसौदा ब्लॉक के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर मंगलवार से हड़ताल शुरू की। कर्मचारी तीन दिन तक हड़ताल पर रहेंगे। ग्रामीण ब्लॉक प्रधान ब्रह्मपाल ने कहा कि मांगों को लेकर 5 से 7 मार्च तक शहीदी स्मारक स्थल पर सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था पर रोक लगाकर 5 से 6 गांव का जोन बनाया जाए व उसी जोन में काम करने वाले कर्मचारियों की हाजिरी के लिए सुपरवाइजर की नियुक्ति करके हाजिरी रजिस्टर हाजिरी कार्ड पर हाजिरी लगाई जाए। अगर सरकार ने जबरन ऑनलाइन हाजिरी लगवाने का प्रयास किया तो ग्रामीण सफाई कर्मचारी की तरफ से इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन