फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ruckus over construction of garbage collection point

Jhajjar-Bahadurgarh News: कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट बनाने को लेकर बखेड़ा

Wed, 07 Aug 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 07 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over construction of garbage collection point
बहादुरगढ़। लाइनपार के रेलवे पार्क में कूड़ा क्लेशन प्वाइंट को लेकर विवाद गहरा गया है। पुलिस थाने के बाहर ही पार्षद पति और पार्षद का चुनाव लड़ चुके व्यक्ति बीच हाथापाई हो गई। जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की वीडियो वायरल हो गई है। दोनों पक्षों ने लाइनपार थाना में शिकायत दी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए हैं। फिलहाल किसी भी शिकायत पर केस दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

रेलवे पार्क में कुछ स्थानों पर कूड़ा क्लेक्शन प्वाइंट बनाए गए हैं। लाइनपार थाने के निकट भी एक प्वाइंट है। इस प्वाइंट को दोबारा से बनाया जा रहा था। सोमवार को जब काम शुरू हुआ तो विवाद गहरा गया। काफी लोग पार्क में बनाए जा रहे इस कूड़ा प्वाइंट के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि आसपास दुर्गंध युक्त वातावरण हो जाता है। वार्ड 5 के पार्षद पति कर्मवीर शर्मा का कहना है कि थाने के सामने पार्क में 10-12 साल से कूड़ा घर था। इसकी चारदीवारी की गई थी। कुछ समय पहले दीवार गिर गई थी। कूड़ा पार्क में न फैले, इसलिए चारदीवारी कराई जा रही थी। सोमवार की शाम काम किया जा रहा था। तभी वहां हमारे खिलाफ चुनाव लड़ने वाला संदीप व उसके परिवार के सदस्य आ गए। वह श्रमिकों को धमकाने लगे। श्रमिकों का मेरे पास फोन आया था। चूंकि मैं झज्जर गया था तो मैंने अपनी पत्नी पार्षद ज्योति को वहां भेजा। वहां पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और हाथ उठाने का प्रयास किया। फिर एक घंटे बाद वह मौके पर आए तो गाड़ी से उतरते ही मेरे साथ गाली गलोच और मारपीट शुरू कर दी। घटनाक्रम की वीडियो भी उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिखाई है और लिखित में शिकायत दी है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के संदीप कुमार का कहना है कि पार्क में पहले कूड़ा क्लेक्शन प्वाइंट था। इसे पार्षद पति ने तुड़वा दिया था। तब कहा कि बड़ा कूड़ादान बनवाएंगे, लेकिन अब रेलेव के अधिकारियों ने काम रोक दिया। पार्षद पति जिद्द लगा रहा है कि यहीं ओपन में कूड़ा डलवाउंगा। यदि ओपन में कूड़ा डाला जाता है तो हालात खराब हो जाएंगे। दिनभर यहां से लोग गुजरते हैं। लोगों को परेशानी आती है। मैंने कहा कि ओपन में कूड़ा नहीं डालने देंगे तो पार्षद पति बदतमीजी करने लगा और झगड़ने लगा। हमने पुलिस को शिकायत दी है लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कूड़े को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की तरफ से शिकायतें आई हैं। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

-योमेश कुमार, एसएचओ, लाइनपार थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed