फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rs 16 lakh 36 thousand withdrawn from 9 donation boxes in two days

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन में 9 दान पात्रों से निकले 16 लाख 36 हजार रुपये

Wed, 22 Nov 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 22 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rs 16 lakh 36 thousand withdrawn from 9 donation boxes in two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बेरी। नवरात्र के दौरान माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए दान की गिनती का कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। मंदिर में रखे दानपात्रों की गिनती अगले तीन-चार दिन में पूरी हो पाएगी। बेरी के नायब तहसीलदार अशोक कुमार की देखरेख में यह गिनती का कार्य आरंभ हुआ है। गिनती के पहले मंदिर में रखे 6 दान पात्र खोले गए हैं, इसमें 5 लाख 11 हजार रुपये की राशि एकत्रित की गई है। मंगलवार को दूसरे दिन 3 दान पात्र खोले गए, इसमें 11 लाख 25 हजार रुपये की राशि एकत्रित की गई और बाकी बचे दान पात्रों की गिनती का कार्य बुधवार को किया जाएगा। 15 अक्तूबर से प्रारंभ हुए नवरात्रों के नौ दिनों तक मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। यहां भक्तों द्वारा दानपात्रों में डाले गए धन की गिनती में करीब एक दर्जन से ज्यादा पटवारी व ग्राम सचिव लगे हुए हैं।


कैमरों की जद में हो रही है गिनती
नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि दानपात्रों की धन राशि को गिनने के दौरान पारदर्शिता बरतने के लिए वीडियोग्राफी कराई जा रही है। इस कक्ष में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। मंगलवार देर शाम तक चले इस कार्य के बाद टीम द्वारा उस कक्ष को सील कर दिया गया है और एक गार्द की तैनाती भी उसके बाहर की गई है।
विज्ञापन


वर्जन

नवरात्रों के दौरान मां के दरबार में भक्तों की ओर से दान पात्रों मेंं चढ़ाई राशि की गिनती का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंदिर में रखे दान पात्रों की संख्या 20 है। पहले दिन मंदिर में रखे दान पात्रों में से 6 दान पात्र खोले गए। इसमें 5 लाख 11 हजार रुपये की राशि एकत्रित की गई है। गिनती के दूसरे दिन 3 दान पात्र खोले गए। इसमें 11 लाख 25 हजार रुपये की राशि एकत्रित की गई। दो दिनों मंदिर में रखे 9 दान पात्रों से 16 लाख 36 हजार रुपये की राशि एकत्रित हुई है। बुधवार को गिनती का कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार, नायब तहसीलदार, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed