फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rohtak double murder: Three of six brothers murdered, two dead under suspicious circumstances

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला और पुरुष वर्ग में रोहतक की टीम विजेता बनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rohtak double murder: Three of six brothers murdered, two dead under suspicious circumstances
विजेता टीम रोहतक को सम्मानित करते हुए सेशन जज। स्रोत संवाद।फोटो: दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रो - फोटो : udhampur news
नवदीप स्टेडियम में हॉकी चैंपियनशिप का समापन, सेशन जज जगदीप लोहान ने विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना (जींद)। नवदीप स्टेडियम में आयोजित हरियाणा स्टेट इंटर कॉलेजिएट महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2025-26 के तीसरे दिन शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले हुए। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में रोहतक की टीम विजेता बनी।
समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सेशन जज जगदीप लोहान पहुंचे। उनको क्लब प्रधान भारत भूषण गुप्ता, स्टेडियम इंचार्ज संदीप गोयत, रोहतास पीटीआई और आयोजक प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र सिवाच ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जज जगदीप लोहान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रदेश में हॉकी को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

रोहतक की महिला और पुरुष वर्ग की टीमों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये, द्वितीय को 15 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 10 हजार रुपये की राशि दी गई। इस मौके पर एसडी महिला कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ अंजना लोहान, रोहतास पीटीआई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
पुरुष वर्ग में पहला मैच रोहतक और केएम काॅलेज नरवाना की टीम के बीच खेला गया। इसमें रोहतक की टीम ने केएम काॅलेज की टीम को 3-0 से पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। केएम कालेज नरवाना की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर सोनीपत राई की टीम रही। वहीं महिला वर्ग में जाट कालेज रोहतक की टीम का राई (सोनीपत) की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में रोहतक की टीम ने राई की टीम को 2-0 से पराजित किया। तीसरे स्थान पर भिवानी की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed