फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Road construction work is progressing slowly, stalling the business of shopkeepers.

Jhajjar-Bahadurgarh News: धीमी गति से चल रहा रोड निर्माण का काम, दुकानदारों का व्यवसाय ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Road construction work is progressing slowly, stalling the business of shopkeepers.
13jjrp14- यादव धर्मशाला के पास बनी सड़क व सड़क पर रखी फुटपाथ से निकाली गई टाइल। संवाद - फोटो : अमर उजाला
झज्जर।
विज्ञापन

यादव यादव धर्मशाला से धौड़ चौक तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य जारी है लेकिन निर्माण का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। इसके चलते स्थानीय दुकानदारों का व्यवसाय ठप हो गया है क्योंकि रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।
लगभग दो माह से निर्माण कार्य जारी है लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। दुकानदारों की मांग है कि रोड का निर्माण तेज किया जाए। वहीं यादव धर्मशाला से लेकर अगले चौक तक निर्माण का काम पूरा हुए लगभग 15 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद रोड को चालू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

यही नहीं फुटपाथ से सभी ईंटें निकालकर रोड पर रखी गई हैं। सुभाष, विकास, हरीश का कहना है कि जब रोड का निर्माण पूरा हो चुका है और पानी की तराई भी कई दिनों से हो चुकी है तो रोड खोला नहीं गया है। इसके अलावा फुटपाथ से निकाली गई ईंटें भी सड़क पर दुकानों के सामने रख दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुराना बर्फखाना रोड पर भी काम काफी धीमी गति से चल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इस रोड पर कई जगह पर ढलान बनी हुई है। इसलिए यहां पर नीचे पहले पत्थर डाला जाना चाहिए लेकिन ठेकेदार ऐसा नहीं कर रहा है।
यदि पत्थर नहीं डाला गया तो बारिश के दिनों में पानी निकासी सही प्रकार से नहीं होगी और फिर से पानी जमा हो जाएगा। इससे सड़क बनाने का औचित्य ही खत्म हो जाएगा। दुकानदारों ने मांग की कि ढलान वाले एरिया में पत्थर डलवाए जाएं।

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के जेई सतीश कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण बेहतर तरीके से किया जा रहा है। जहां पर ढलान है वहां पत्थर डाला जाएगा, क्योंकि रोड की पैमाइश उसी प्रकार से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed