फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   road accident

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत 19-48-16

Tue, 06 Aug 2019 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
road accident
कुलाना से हेलीमंडी जाने वाले रोड पर लोहारी गांव के पास एक बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही माछरौली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार पाटोदा गांव निवासी गौरव पुत्र श्याम सिंह व यशपाल पुत्र धर्मपाल बाइक पर सवार होकर दिल्ली व गुरुग्राम के लिए निकले थे। जब वे लोहारी गांव के पास पहुंचे तो वेयर हाउस के गोदाम के सामने एक कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में गौरव की मौत हो गई और यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। लेकिन रोहतक पीजीआई पहुंचने से पहले ही यशपाल ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद माछरौली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस की टीम ने गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और यशपाल के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने गौरव के शव का भी झज्जर के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। दोनों मृतकों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
सोमवार की दोपहर बाद दोनों युवकों का शव गांव में पहुंचा। दोनों का घर एक ही गली में स्थित है और दोनों बचपन के दोस्त थे। मृतकों के परिजनों ने दोनों दोस्तों के शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया। एक साथ दो युवकों की मौत होने के कारण गांव में गमगीन माहौल है। शाम के समय गमगीन माहौल के बीच दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

यशपाल कर रहा था आईटीआई, गौरव ले रहा था दिल्ली में कोचिंग
बताया जा रहा है कि 12वीं कक्षा पास करने के बाद यशपाल गुरुग्राम में आईटीआई कर रहा था। जबकि गौरव पॉलीटेक्निक करने के बाद दिल्ली में कोचिंग ले रहा था। वे दोनों सुबह पाटोदी से ट्रेन में सवार होते थे और वहां तक बाइक पर एक साथ जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशपाल के पिता की 12 वर्ष पूर्व हो चुकी है मौत
करीब 12 वर्ष पूर्व यशपाल के पिता धर्मपाल की मौत हो चुकी है और अब उनका पालन पोषण उनके दादा कर रहे थे। यशपाल का छोटा और गौरव का बड़ा भाई रह गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गरीब परिवार हैं और उन्हें उम्मीद जगी थी कि दोनों बेटे जवान हो गए हैं, जो कि अब परिवार की स्थिति को संभाल लेंगे। लेकिन होनी कुछ और ही मंजूर था।

दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतकों के परिजनों को सौंप दिए गए हैं। कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना माछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed