फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Road accident in Jhajjar, Two students riding a Bullet died, bike collided with school bus

झज्जर में सड़क हादसा: बुलेट सवार दो छात्रों की मौत, स्कूल बस से टकरा बाइक; लाइब्रेरी में पढ़ने जा रहे थे मृतक

Sat, 28 Dec 2024 01:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Dec 2024 01:03 PM IST
सार

पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

विज्ञापन
Road accident in Jhajjar, Two students riding a Bullet died, bike collided with school bus
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक स्कूल बस बुलेट से टकरा गई, जिसकी वजह से बुलेट सवार दो छात्रों की जान चली गई। मृतकों की पहचान झज्जर जिले के गांव जमालपुर निवासी साहिल पुत्र संजय और नवदीप पुत्र सोमबीर के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसा स्थल का मौका मुआयना किए जाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना पुलिस द्वारा मृतक छात्रों के परिजनों को दी गई है, जिनके नागरिक अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा जरूरी कागजात पूरे किए जाएगें और दोनों छात्रों के शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन




हादसे की जानकारी देते हए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि हादसे का शिकार हुए साहिल और नवदीप यहां छुछकवास की लाईब्रेरी में पढ़ने आते थे। रोजमर्रा की तरह शनिवार को भी वह अपनी बुलेट पर सवार होकर लाईब्रेरी के लिए निकले थे। बीच रास्ते उनकी बुलेट स्कूल बस से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि नवदीप और साहिल ने गंभीर चोटों के चलते हादसा स्थल पर ही दम तोड़ दिया। मामले की जांच की जा रही है और हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्यवाहीं अमल में लाई जाएगी। फिलहाल मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed