{"_id":"695048ecdc9e7acd85081c06","slug":"repair-work-has-begun-on-the-streetlights-on-the-kmp-expressway-which-have-been-out-of-order-for-a-year-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119815-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर एक साल से बंद स्ट्रीट लाइट मरम्मत का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर एक साल से बंद स्ट्रीट लाइट मरम्मत का काम शुरू
विज्ञापन
फोटो 51 : केएमपी पर लाइट को ठीक करने का किया जा रहा है काम। स्रोत विभाग
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। एक्सप्रेसवे पर पिछले एक साल बहादुरगढ़ के विभिन्न हिस्सों में लाइटें खराब थी। इस कारण रात के समय वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
केएमपी पर खराब पड़ी हाई मास्ट और रोड साइड लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है। संबंधित एजेंसी की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिन स्थानों पर लाइटें पूरी तरह से खराब थी वहां नई लाइटें भी लगाई जाएंगी।
बहादुरगढ़ से प्रतिदिन पलवल की तरफ जाने वाले आर्य नगर निवासी संजय कुमार, सेक्टर-6 निवासी नितिन बंसल, नई बस्ती निवासी हरीश कुमार ने बताया कि अंधेरे के कारण खासतौर पर रात और सुबह के समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।
विज्ञापन
कोहरे के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी क्योंकि कम विजिबिलिटी में बिना लाइट के सफर करना जोखिम भरा हो जाता था। कई बार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी सामने आई हैं। केएमपी पर लाइट चालू होने से वाहन चालकों का सफर पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुगम बनेगा।
कोहरे के कारण हुआ था हादसा
केएमपी पर आसौदा टोडराण गांव के पास 14 दिसंबर की सुबह कोहरे के कारण हादसा हो गया था। इसमें एक नेक्सोन कार डिवाइडर से टकरा गई थी जबकि पिकअप गाड़ी सड़क पर अंधेरा होने और संतुलन बिगड़ने के कारण केएमपी पर पलट गई थी। हालांकि इस हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया था।
वर्सन
केएमपी पर सर्दी और कोहरे के दौरान हादसे न हो, इसको लेकर केएमपी पर लाइटों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। जल्द ही पूरे मार्ग पर उजाला होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
-नरेश संधू, एसएचओ, केएमपी टै्रफिक बहादुरगढ़