{"_id":"6924cb93eedcc2b6a2038d61","slug":"relief-from-pollution-pollution-level-came-from-red-to-orange-zone-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119124-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से राहत : रेड से ऑरेंज जोन में आया प्रदूषण का स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण से राहत : रेड से ऑरेंज जोन में आया प्रदूषण का स्तर
Tue, 25 Nov 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 67 : बहादुरगढ़ में सोमवार को छाया स्मॉग। संवाद
बहादुरगढ़। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में प्रदूषण के स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। कभी एक्यूआई 300 के पार हो रहा है तो कभी 300 के नीचे आ रहा है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक्यूआई रेड जोन में 369 दर्ज हुआ जबकि शाम 4 बजकर 5 मिनट पर 292 दर्ज हुआ।
एक्यूआई कम होने के पीछे अधिकारी हवा की गति बढऩा बता रहे हैं। सोमवार को हवा की गति सुबह कमजोर रही लेकिन शाम होते-होते हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की दर्ज हुई। नवंबर की शुरुआत से बहादुरगढ़वासी प्रदूषण से परेशान हैं। वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 25 नवंबर मंगलवार से सर्दी बढ़ेगी।
तापमान एकाएक कम होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सीजन में पहली बार हुआ है। सोमवार को मौसम साफ हुआ तो सूर्य देव भी सुबह ही चमक उठे। दोपहर के समय अन्य दिनों के मुकाबले धूप तेज रही। सुबह स्मॉग छाया रहा। प्रशासन की सख्ती और हवा चलने के बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है।
विज्ञापन
नगर परिषद की ओर से शहर की सड़कों पर लगातार टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश समेत कई दिक्कत होनी शुरू हो जाती हैं। अब धीरे-धीरे ये समस्या कम होंगी और लोग साफ हवा में सांस लेंगे।
वर्जन
सोमवार को हवा चली तो प्रदूषण का स्तर और कम हो गया। धूप भी निकली। सड़कों पर पानी का छिड़काव और विभाग द्वारा की जा रही सख्ती के बाद प्रदूषण कम हो रहा है।-- शैलेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।
-- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
एक्यूआई कम होने के पीछे अधिकारी हवा की गति बढऩा बता रहे हैं। सोमवार को हवा की गति सुबह कमजोर रही लेकिन शाम होते-होते हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की दर्ज हुई। नवंबर की शुरुआत से बहादुरगढ़वासी प्रदूषण से परेशान हैं। वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 25 नवंबर मंगलवार से सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
तापमान एकाएक कम होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सीजन में पहली बार हुआ है। सोमवार को मौसम साफ हुआ तो सूर्य देव भी सुबह ही चमक उठे। दोपहर के समय अन्य दिनों के मुकाबले धूप तेज रही। सुबह स्मॉग छाया रहा। प्रशासन की सख्ती और हवा चलने के बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है।
विज्ञापन
नगर परिषद की ओर से शहर की सड़कों पर लगातार टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश समेत कई दिक्कत होनी शुरू हो जाती हैं। अब धीरे-धीरे ये समस्या कम होंगी और लोग साफ हवा में सांस लेंगे।
वर्जन
सोमवार को हवा चली तो प्रदूषण का स्तर और कम हो गया। धूप भी निकली। सड़कों पर पानी का छिड़काव और विभाग द्वारा की जा रही सख्ती के बाद प्रदूषण कम हो रहा है।