फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Relief from heat wave, sun shines brightly, temperature reaches 40 degrees

Jhajjar-Bahadurgarh News: लू से मिली राहत, धूप रही तेज, तापमान पहुंचा 40 डिग्री

Fri, 18 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 18 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat wave, sun shines brightly, temperature reaches 40 degrees
बहादुरगढ़। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को लू का प्रकोप नहीं रहा। हालांकि धूप काफी तेज रही। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 18 से 20 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हवा में नमी का स्तर 31 से 73 प्रतिशत तक रहा। अब दो दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है, लेकिन लू नहीं चलेगी। तापमान 42 डिग्री के स्तर को छू सकता है।
विज्ञापन


वीरवार को दोपहर के समय हवा गर्म रही। 21 व 22 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री तक रह सकता है। अभी लू चलने की संभावना बेहद कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 18 से 20 अप्रैल के बीच उत्तरी पहाड़ियों पर एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने वाला है। इस दौरान जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। इस सिस्टम की वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक पूर्व पश्चिम ट्रफ बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed