फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Registry done by showing Khasra and Khewat number of Dharamshala

Jhajjar-Bahadurgarh News: खसरा और खेवट नंबर धर्मशाला के दिखाकर कराई रजिस्ट्री

Thu, 23 Nov 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Registry done by showing Khasra and Khewat number of Dharamshala
झज्जर। बेरी गेट स्थित पुरानी पंचायती वाल्मीकि धर्मशाला की जमीन का कुछ हिस्सा गलत तरीके से अपने नाम से नगर परिषद में दर्ज कराकर रजिस्ट्री कराने के मामले में नगर परिषद की भूमिका की जांच होगी। खुद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे। यदि नगर परिषद के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मिलेगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसकी शिकायत नगर परिषद तथा पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने इस मामले में बेरी गेट निवासी एक व्यक्ति को नोटिस भी जारी किया है। गौरतलब है कि बेरी गेट पर चौधरी लीलू राम के नाम से वाल्मीकि पंचायत धर्मशाला बनी हुई है। इसकी 1290 गज जमीन है। आरोप यह है कि एक व्यक्ति ने पंचायत जमीन की 388 गज जमीन की रजिस्ट्री करवाई है जबकि नगर परिषद के एनडीसी पोर्टल पर भी इसके खसरा और खेवट नंबर धर्मशाला के दिखाए गए हैं जबकि जमीन धर्मशाला के बाहर की है। अब नगर परिषद द्वारा इस पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। साथ ही नप की भूमिका की जांच खुद ईओ करेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
यह मामला उनके संज्ञान में आया है। इस मामले में नगर परिषद की भूमिका की जांच की जा रही है। यदि किसी कर्मचारी की संलिप्तता मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
केके यादव, ईओ, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed