फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Registration for Agniveer in the Air Force till 31

Jhajjar-Bahadurgarh News: वायुसेना में अग्निवीर के लिए पंजीकरण 31 तक

Sun, 26 Mar 2023 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Registration for Agniveer in the Air Force till 31
झज्जर। वायुसेना ने अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत होने वाली अग्निवीर वायु चयन परीक्षा के लिए अविवाहित लड़के-लड़कियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदनकर्ता 31 मार्च की शाम 5 बजे तक वेबसाइट अग्निपथवायुडॉट सीडीएसीडॉट इन पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यह जानकारी भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वायु सेना में चयन निष्पक्ष और पारदर्शी एवं केवल योग्यता के आधार पर होता है। इसलिए ऐसे सभी व्यक्तियों से बचना चाहिए, जो एजेंट के रूप में कार्य करते हैं तथा भर्ती या चयन की जिम्मेदारी लेते हैं। आवेदन करने के लिए पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए उपरोक्त वेबसाइट पर लॉगिन किया जा सकता है। केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। आवेदन करने हेतु आवेदनकर्ता का जन्म 26 दिसंबर, 2002 से 26 जून, 2006 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच होना अनिवार्य है। ऑनलाइन परीक्षा 20 मई, 2023 तक ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed