फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ram Dwar to be built on Najafgarh Road at a cost of Rs 1.25 crore, tender issued

Jhajjar-Bahadurgarh News: नजफगढ़ रोड पर 1.25 करोड़ की लागत से बनेगा राम द्वार, टेंडर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ram Dwar to be built on Najafgarh Road at a cost of Rs 1.25 crore, tender issued
फोटो-52: बहादुरगढ़ के झाड़ौदा बार्डर पर राम द्वार के नाम से बनने वाले स्वागत द्वार का डिजाइन। फाइ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर के नजफगढ़ रोड पर करीब सवा करोड़ की लागत से राम द्वार बनाया जाएगा। बहादुरगढ़ में इस तरह का पहला स्वागत द्वार होगा जो शहर की सुंदरता के साथ-साथ पहचान भी बढ़ाएगा। नगर परिषद ने राम द्वार बनाने के लिए टेंडर लगा दिया है। आगामी 9 अप्रैल को यह टेंडर खुलेगा।
टेंडर आवंटित होने के बाद छह माह में स्वागत द्वार का निर्माण करना होगा। यह द्वार दिल्ली से शहर में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग नजफगढ़ रोड पर झाड़ौदा बार्डर के पास बालाजी मंदिर के साथ बनाया जाएगा। नगर परिषद ने पिछले दिनों इसका डिजाइन तैयार कराया था।
विज्ञापन

राम द्वार का निर्माण दिव्य नगर योजना के तहत किया जाएगा। इस ऐतिहासिक द्वार के निर्माण में राजस्थान के प्रसिद्ध लाल पत्थर का प्रयोग होगा,जिससे इसकी भव्यता और पारंपरिक स्थापत्य का स्वरूप मिलेगा। स्वागत द्वार के ऊपर कमल का बड़ा फूल भी होगा, जिसे मौके पर ही बड़े पत्थर की नक्काशी कर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद के अधिशासी अभियंता भारत भूषण ने बताया कि झाड़ौदा रोड पर बनने वाला राम द्वार शहर का बहादुरगढ़ का पहला ऐसा भव्य प्रवेश द्वार होगा जिसमें धार्मिक आस्था की विशेष झलक दिखाई देगी। द्वार पर बड़े अक्षरों में वेलकम टू बहादुरगढ़ लिखा जाएगा जबकि पत्थरों पर राम-राम अंकित रहेगा।
इसके अलावा हर पत्थर पर सूक्ष्म नक्काशी के जरिए भगवान श्रीराम का नाम उकेरा जाएगा। साथ ही विभिन्न धार्मिक प्रतीक और आस्था से जुड़े शब्द भी पत्थरों पर दर्शाए जाएंगे। यह द्वार शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने के साथ-साथ बहादुरगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को और मजबूत करेगा।

दिल्ली से बहादुरगढ़ में प्रवेश के दो मुख्य मार्ग टीकरी बॉर्डर और झाड़ौदा बॉर्डर हैं। नजफगढ़ रोड पर झाड़ौदा बॉर्डर पड़ता है। यह राजधानी दिल्ली से टीकरी बॉर्डर के बाद आने-जाने का प्रमुख मार्ग माना जाता है। ऐसे में यहां बनने वाला राम द्वार शहर में आने वाले लोगों के लिए एक भव्य और सकारात्मक स्वागत का प्रतीक बनेगा। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि स्वागत द्वार का निर्माण करने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। जल्द ही इसका काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed