फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rajesh June filed nomination after taking blessings of elders.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बुजुर्गाें का आशीर्वाद लेकर राजेश जून ने किया नामांकन

Thu, 12 Sep 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 12 Sep 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Rajesh June filed nomination after taking blessings of elders.
महिलाएं गीत गाती हुई दिल्ली रोहतक रोड स्थित कार्यालय पर नामांकन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे। लोगों का राजेश जून व समर्थकों द्वारा फूलों की बरसात कर स्वागत किया गया। नामांकन से पहले राजेश जून ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी मेरी ताकत हो और आप ही मेरी पार्टी हो। उन्होंने बहादुरगढ़ की जनता से वादा किया कि चुनाव जीतने के बाद वे लोगों के बीच रहेंगेए जबकि अन्य उम्मीदवार चुनाव के समय सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं और चुनाव जीतने के बाद लोगों की समस्याओं तथा हलके की विकास की तरफ ध्यान नहीं देते। जून ने कहा कि मैं और मेरा परिवार कई वर्षों से लोगों की सेवा में लगा हुआ है। बहादुरगढ़ क्षेत्र गुरुग्राम व फरीदाबाद से पिछड़ा है। कानून व्यवस्था बदहाल है, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल है। पीने का पानी भी लोगों को खरीद कर पीना पड़ता है। अस्पताल में गरीब लोगों को दवाइयां नहीं मिलती, डॉक्टरों की भारी कमी है, स्कूलों में शिक्षक नहीं है। उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed