{"_id":"579280784f1c1bac59c4bbbc","slug":"raiya-village-jhajhar-suicide-case-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से आहत महिला ने की आत्महत्या, पति समेत कई नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह से आहत महिला ने की आत्महत्या, पति समेत कई नामजद
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
raiya
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रईया में वीरवार देर शाम एक महिला ने घरेलू कलह से परेशान होकर फांसी लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस मृतका के पति और अन्य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव रईया में मोनू नाम की महिला ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर जान देने की सूचना उन्हें मिली थी। मृतका के मायके के लोगों की शिकायत के आधार पर महिला के पति और अन्य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
पवन कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि गांव छारा की रहने वाली मोनू की शादी गांव रईया के ऋषिपाल के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जिसके चलते गांव में कई बार पंचायत के माध्यम से सुलह भी हो गई थी। लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा फिर मोनू को प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसके चलते परेशान होकर मोनू ने वीरवार देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
गांव रईया में मोनू नाम की महिला ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर जान देने की सूचना उन्हें मिली थी। मृतका के मायके के लोगों की शिकायत के आधार पर महिला के पति और अन्य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
पवन कुमार, जांच अधिकारी।