फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Raised the issue of plight of parks in Vidhansabha

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधान सभा में उठाया पार्कों की बदहाली का मुद्दा

Sat, 26 Aug 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 26 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Raised the issue of plight of parks in Vidhansabha
साल्हावास। विधानसभा सत्र के पहले दिन विधायक गीता भुक्कल ने विधानसभा में झज्जर क्षेत्र के पार्कों की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने पीजीआई में 180 आयुष्मान कार्ड में फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर जांच की मांग की।
विज्ञापन

विधायक गीता भुक्कल ने बताया कि उनके सवाल का जवाब मंत्री भी गलत दे रहे हैं। विधायक ने क्षेत्र की बदहाल सडको का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में झज्जर के मंगलीराम पार्क, शहीदी पार्क, श्री राम पार्क, टाउन पार्क की बदहाली को लेकर भी सवाल लगाया तो उन्हें इसके बारे में गलत जवाब दिया गया। उन्होंने विधानसभा पटल पर पार्कों की बदहाली के फोटो भी रखे। विधायक गीता भुक्कल ने सर्व कर्मचारियों की मांग उठाते हुए कहा कि आशावर्कर का मानदेय बढ़ाया जाए। मिड डे मील, सफाई कर्मचारी जो 25 वर्षों से नियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं उन्हें स्थाई नियुक्ति दी जाए । साथ ही उन्होंने जेबीटी पास लाखों युवाओं को रोजगार देने का मुद्दा भी उठाया।पीजीआई में 180 आयुष्मान कार्डों से इलाज के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए इसकी जांच किए जाने की मांग की। विधायक ने विधानसभा सत्र में मातनहेल अस्पताल की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछा। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जवाब दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मातनहेल वर्तमान में यह स्वास्थ्य संस्थान नागरिक अस्पताल के रूप में कार्यरत है। जहां 24 घंटे प्रसूति सेवाएं तथा आपातकालीन सेवाएं दी जा रही है। फसलों के मुआवजे का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed