{"_id":"65a45cb3e8c0e97bca097664","slug":"raids-conducted-at-30-places-five-cases-of-electricity-theft-caught-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7192-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 30 स्थानों पर मारे छापे, बिजली चोरी के पांच मामले पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 30 स्थानों पर मारे छापे, बिजली चोरी के पांच मामले पकड़े
Mon, 15 Jan 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो झज्जर और हरियाणा पावर यूटिलिटी की ओर से बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान झज्जर में 30 स्थानों पर छापे मारे गए।
हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो झज्जर के इंचार्ज धर्मेंद्र ने बताया कि विशेष बिजली चोरी रोको अभियान के तहत प्रदेश भर में 22 टीमों का गठन किया गया था, इनमें ब्यूरो के 500 पुलिसकर्मी तथा हरियाणा पावर यूटिलिटी के 70 अधिकारी तथा कर्मचारी शामिल थे। इस विशेष अभियान के दौरान जिले में नॉन घरेलू श्रेणी में 7 किलोवाट, घरेलू श्रेणी में 3 किलो वाट तथा संदिग्ध स्माल पावर चोरी में 10 किलोवाट व एनडीएस संदिग्ध चोरी में 4 किलोवाट बिजली चोरी के मामले सामने आए। इसके साथ ही छापे के दौरान 2 कनेक्शन लोड बढ़ाने संबंधी सामने आए।
दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी :
उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों को यह स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया गया है कि वे बिजली चोरी ना करें । उच्चाधिकारी के दिशा निर्देश अनुसार भविष्य में भी इसी प्रकार यह अभियान चलाते हुए कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। इन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।