फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Public Health Department cut the drinking water connection of a private colony

Jhajjar-Bahadurgarh News: जन स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट कॉलोनी का पेयजल कनेक्शन काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Public Health Department cut the drinking water connection of a private colony
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-1 में पेयजल पाइप लाइन को तोड़कर प्राइवेट कॉलोनी का अवैध रूप से जोड़ा गया कनेक्शन जन स्वास्थ्य विभाग ने काट दिया है। एफआईआर से बचने के लिए लोगों ने इसका विरोध नहीं किया। पार्षद रजनीश कुमार खुद ने पाइप लाइन की जांच करवाई और अवैध कनेक्शन को कटवाया। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से पाइप लाइन पर कैप लगवाई।
विज्ञापन

वार्ड-1 में प्राइवेट कॉलोनी के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल पाइप लाइन में बिना अनुमति के कनेक्शन जोड़ दिया था। इससे वार्ड में पेयजल संकट बना हुआ था। वार्ड वासियों की शिकायत थी कि जन स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से प्राइवेट कॉलोनी के लोगों ने मुख्य लाइन से पानी का कनेक्शन जोड़ा गया था। प्राइवेट कॉलोनी वासियों को तो पर्याप्त पानी मिल रहा था लेकिन वार्ड के अन्य हिस्सों में सप्लाई बाधित हो रही थी। इससे स्थानीय लोग परेशान थे।
विज्ञापन

प्राइवेट कॉलोनी वासियों की ओर से जोड़े गए पेयजल लाइन से कनेक्शन को तोड़ दिया गया है। पाइप लाइन पर कैप भी लगवाई गई है ताकि भविष्य में ऐसे कनेक्शन न जोड़ा जा सके। -संदीप दुहन, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, बहादुरगढ़। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed