फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Providing maximum facilities to the public is a priority: Rathi

जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देना प्राथमिकता : राठी

Thu, 09 Jan 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 09 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Providing maximum facilities to the public is a priority: Rathi
-फोटो 60 : अशोक नगर में लोगों की समस्याएं सुनती नप चेयरपर्सन सरोज राठी। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने अशोक नगर में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने यहां पर नाले का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सरोज राठी ने नगर परिषद व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व वार्ड पार्षद विनोद जांगड़ा के साथ मौके पर पहुंचकर सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का जायजा लिया और जलनिकासी के लिए बनाए गए नाले का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद पार्षद विनोद जांगड़ा ने बताया कि जलनिकासी के लिए बनाए गए नाले का लेवल सही नहीं है इसलिए जलभराव की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ता है। नाले का लेवल सही कराया जाए।लोगों ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाला भी नहीं आ रहा है। चेयरपर्सन ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए कहा और नगर परिषद अधिकारियों को जलनिकासी नाले का लेवल सही कराने व रोजाना घर-घर से कूड़ा उठवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि नगर परिषद के माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिले, यही उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में भी लोगों के समक्ष किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वे उन्हें बताएं। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश, पार्षद प्रतिनिधि पवन, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुनील, जेई दलबीर, नगर परिषद के जेई आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed