{"_id":"66c135f57060e3f03e015124","slug":"private-doctors-remained-on-strike-said-hang-the-murderers-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112907-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हड़ताल पर रहे निजि चिकित्सक, बोले-हत्यारों को फांसी दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हड़ताल पर रहे निजि चिकित्सक, बोले-हत्यारों को फांसी दो
Sun, 18 Aug 2024 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। कोलकाता केमेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान निजी चिकित्सकों ने हड़ताल रखी। निजी अस्पतालों में ओपीडी नहीं हुई और मरीजों को वापस लौटा दिया गया। केवल आपातकालीन सेवाएं ही जारी रखी गई।
पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड सेंटर भी प्रभावित रहे। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोई नया मरीज दाखिल नहीं किया गया। हड़ताल एक दिन थी। रविवार से स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। शहर में लगभग 25 निजी अस्पताल हैं, जहां मरीजों को शनिवार को इलाज नहीं मिला। ऐसे में कुछ मरीजों ने सरकारी अस्पताल का रुख किया। शनिवार को सरकारी अस्पताल में शनिवार होने के चलते 600 ओपीडी हुई, जिसमें लगभग 450 पुरानी व 150 नई ओपीडी थी जबकि आम दिनों में सिविल अस्पताल में 800 से एक हजार तक ओपीडी होती है।
शाम को निकाला गया कैंडल मार्च
निजी चिकित्सकों ने हड़ताल के बाद शाम को कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च भगत सिंह चौक से शुरू हुआ और आंबेडकर चौक पर खत्म हुआ। इसमें निजी चिकित्सकों के अलावा, झज्जर विधायक गीता भुक्कल, इंडेप्थ विजय फाउंडेशन के वालेंटियर्स, पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक शामिल हुए। सभी ने पीड़िता की आत्मा की शांति और अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग की। सभी ने आंबेडकर की मूर्ति के सामने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की ।आईएमए के प्रधान डॉ. राकेश गर्ग, सचिव डॉ. कुलबीर जाखड़ आदि मौजूद रहे। मांगों का ज्ञापन विधायक गीता भुक्कल को सौंपा। इस अवसर पर डॉ. सुधीर पूनिया, डॉ. प्रवीण गुलिया, डॉ. प्रोमिला मालिक, डॉ. अंशुल गुप्ता, डॉ. मुरारी, डॉ. विकास, डॉ. नरेश दलाल, डॉ अशोक वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने मौन रखकर जताया रोष
हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने कोलकात्ता मर्डल केस मामले में बैठक कर रोष जताया। बैठक में चिकित्सकों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर डॉ. शारदा नरवाल, डॉ. आंचल त्रिपाठी, डॉ. तरुण, डॉ. मोहित, डॉ. जसवंत, डॉ. परमिंद्र मौजूद रहे।