फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Private ambulance operators have been asked for an explanation, and the ambulances have been removed from the hospital premises.

Jhajjar-Bahadurgarh News: निजी एंबुलेंस संचालकों से मांगा जवाब, अस्पताल से हटवाई एंबुलेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Private ambulance operators have been asked for an explanation, and the ambulances have been removed from the hospital premises.
03jjrp15- अमर उजाला में एक फरवरी को प्रका​शित समाचार।
झज्जर। सिविल अस्पताल के शवगृह के बाहर बिना अनुमति के पूरा दिन एंबुलेंस खड़े रहने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। मंगलवार को अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस को हटवा दिया। निजी एंबुलेंस संचालकों के अलावा एक ईएमटी को भी नोटिस जारी कर एंबुलेंस खड़ा करने पर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर थाना पुलिस को भी इसकी एक कॉपी भेजकर अस्पताल परिसर में अनाधिकृत तरीके से एंबुलेंस खड़ा किए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि अमर उजाला ने अपने एक फरवरी के अंक में सिविल अस्पताल में पूरे दिन खड़ी रहती हैं निजी एंबुलेंस शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस पर संज्ञान लिया है और निजी एंबुलेंस संचालकों के अलावा एक ईएमटी को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन की तरफ से एंबुलेंस संचालक संजय व प्रमोद को नोटिस जारी किया गया है। वहीं दूसरा नोटिस ईएमटी कुलदीप को जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि उनके संज्ञान में आया है कि आपकी तरफ से प्राइवेट एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है जबकि आप ईएमटी के पद पर कार्यरत हैं।

आप किस अधिकार से अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस को खड़ा किया गया है। इसका तीन दिन में स्पष्टीकरण देते हुए एंबुलेंस की आरसी उपलब्ध करवाई जाए वरना एकतरफा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article