फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Primary schools yet to receive 3.09 crore in budget for cleaning and gardening

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्राथमिक स्कूलों को सफाई-बागवानी के बजट में 3.09 करोड़ मिलना बाकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Primary schools yet to receive 3.09 crore in budget for cleaning and gardening
झज्जर। प्रदेश के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में साफ-सफाई और बागवानी के लिए जारी 8.65 करोड़ रुपये के बजट में से 3.09 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अब तक स्कूल मुखियाओं को वितरित नहीं की गई है। झज्जर जिले में भी 14.24 लाख रुपये का बजट आवंटित होना बाकी है। पंचकूला को पूरी राशि वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर शेष राशि जल्द वितरित करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में साफ-सफाई, जल निकासी, जलभराव की समस्या के समाधान और बागवानी जैसे कार्यों के लिए बजट जारी किया था।
विज्ञापन

जिन विद्यालयों में साफ-सफाई के लिए पार्ट-टाइम वर्कर नियुक्त नहीं हैं, वहां प्रांगण, छतों, शौचालयों और खेल के मैदानों की सफाई सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर यह राशि खर्च की जानी है। स्कूल शिक्षा निदेशालय के अनुसार, इन कार्यों के लिए प्रति विद्यालय प्रतिमाह 8,000 रुपये की दर से बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने 12 अक्तूबर 2026 को प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर निर्देश दिए हैं कि जिन जिलों में पूरी राशि विद्यालयों तक नहीं पहुंची है, वहां बिना देरी शत-प्रतिशत बजट वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसका उद्देश्य विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना है।
जिले को 55,09,194 रुपये का मिला था बजट
झज्जर जिले के प्राथमिक विद्यालयों के लिए 55,09,194 रुपये का बजट जारी किया गया था। इसमें से 40,85,194 रुपये वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 14,24,000 रुपये की राशि अभी बाकी है। वहीं, पंचकूला जिले में आवंटित 7.20 लाख रुपये की पूरी राशि वितरित की जा चुकी है।

5.56 करोड़ किए जा चुके हैं वितरित
राज्य स्तर पर कुल 8,65,26,001 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से 5,56,11,442 रुपये विभिन्न जिलों के कार्यालयों और आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को वितरित किए जा चुके हैं। शेष राशि संबंधित स्कूल मुखियाओं तक पहुंचाई जानी है।
जिलावार बजट वितरण की स्थिति
जिला
आवंटित राशि वितरित राशि
शेष राशि
अंबाला
24,64,000
24,40,000
24,000
भिवानी
42,40,000
38,40,000
4,00,000
चरखी दादरी
25,76,000
12,08,000
13,68,000
फतेहाबाद
32,32,000
16,08,000
16,24,000
फरीदाबाद
13,12,000
6,56,000
6,56,000
गुरुग्राम
37,44,000
15,68,000
21,76,000
हिसार
63,04,000
26,80,000
36,24,000
झज्जर
55,09,194
40,85,194
14,24,000
जींद
42,56,000
35,68,000
6,88,000
कैथल
1,16,58,206
93,88,447
22,69,759
करनाल
46,56,000
23,28,000
23,28,000
कुरुक्षेत्र
41,44,000
14,88,000
26,56,000
महेंद्रगढ़
49,44,000
24,72,000
24,72,000
नूंह (मेवात)
65,76,000
29,92,000
35,84,000
पलवल
29,92,000
29,44,000
48,000
पंचकूला 7,20,000 7,20,000
00000
पानीपत
46,86,601
46,78,601
8,000
रेवाड़ी
36,00,000
18,00,000
18,00,000
रोहतक
22,40,000
11,20,000
11,20,000
सिरसा
13,92,000
13,84,000
8,000
सोनीपत
25,76,000
12,91,200
12,84,800
यमुनानगर
27,04,000
13,52,000
13,52,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed