{"_id":"68f00eed9350e90a6e07d987","slug":"preparations-to-light-up-the-city-before-diwali-faulty-lights-will-be-repaired-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118232-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दीपावली से पहले शहर को रोशन करने की तैयारी, खराब लाइटें होंगी रिपेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दीपावली से पहले शहर को रोशन करने की तैयारी, खराब लाइटें होंगी रिपेयर
Thu, 16 Oct 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : बैठक में मौजूद चेयरपर्सन सरोज राठी व नप अधिकारी। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। दीपावली नजदीक है। ऐसे में शहर अंधेरे में डूबा हुआ है। अब नगर परिषद की ओर से दीपावली से पहले शहर की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर की सभी खराब लाइटों की रिपेयरिंग और खुले नालों को ढकने का काम शुरू कर दिया है। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि यह दोनों कार्य शहरवासियों की सुरक्षा और रोशनी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।
नगर परिषद ने चार जोन में लाइटों को रिपेयरिंग का काम बांटा है। वार्ड 1 से 10, 11 से 20, 21 से 31 और मेन रोड की लाइटों को अलग-अलग जोन में रखकर ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।
इस काम के लिए कुल 1 करोड़ 71 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित संख्या में कर्मचारियों को लगाकर सभी खराब लाइटों को ठीक करें।
विज्ञापन
मेन रोड की खराब पड़ी लाइटों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। चेयरपर्सन ने कहा कि दीपावली पर शहर जगमग और सुरक्षित दिखाई दे। इसके लिए सभी खराब लाइटों को पहले ठीक कर दिया जाएगा। सभी चार जोनों में ठेकेदार काम में जुट गए हैं और शीघ्र ही सभी लाइटें चालू हो जाएंगी।
खुले नालों से होने वाले हादसे रोकने को 48 लाख रुपये से रखे जाएंगे स्लैब
नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि शहर में खुले पड़े नालों को ढकने का काम भी शुरू किया गया है। नागरिकों की शिकायतों के आधार पर पता चला कि खुले नालों में कई हादसे हो चुके हैं। कई लोग और गोवंश इनमें गिरकर चोटिल हुए हैं, जबकि कुछ की मौत भी हो चुकी है। यह स्थिति नगर परिषद के लिए चिंता का विषय है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद ने लगभग 48 लाख रुपये की लागत से स्लैब लगाने का निर्णय लिया है। चेयरपर्सन ने बताया कि एजेंसी को वर्क ऑर्डर दे दिया गया है और जितनी जल्दी संभव हो, खुले नालों को ढकने का काम पूरा किया जाएगा।