फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Preparation to seal the buildings being constructed without passing the map

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे भवनों को सील करने की तैयारी

Fri, 21 Apr 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Preparation to seal the buildings being constructed without passing the map
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से कई वर्षों बाद नक्शा पास कराए बिना बनाए जा रहे रिहायशी व वाणिज्यिक भवनों को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर परिषद ने 70 से अधिक भवन मालिकों को सीलिंग के नोटिस जारी किए थे। प्रथम चरण में नप की टीम ने चार भवनों को सील कर दिया है।
विज्ञापन

सीलिंग की कार्रवाई करने के लिए नप की मांग पर जिला नगर आयुक्त जगनिवास ने अनुमति दे रखी थी। डीसी से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाकर और पुलिस बल की मौजूदगी में भारी दलबल के साथ नप की टीम ने भवनों को सील करने की कार्रवाई की है। अब यह प्रक्रिया अवैध काॅलोनियों में बने और वैध काॅलोनियों में बिना नक्शा पास कराए बनाए गए भवनों पर भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

सील किए भवन मालिकों को चेतावनी दी गई है कि या तो वे अपने भवनों के नियमानुसार नक्शे पास करवाएं वरना उन्हें जेसीबी की मदद से गिरा दिया जाएगा। एक बार कोई निर्माणाधीन भवन सील हो गया तो उसे खोलने के लिए संबंधित भवन मालिक को नप के नियमानुसार नक्शा पास कराना होगा। नक्शा पास होने के बाद ही वह अपने भवन के निर्माण को जारी रख सकेगा, अन्यथा नप की ओर से उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। दरअसल, नप के फील्ड मैन की ओर से पूरे शहर में सर्वे किया गया था। जहां-जहां बिना नक्शा पास कराए भवनों का निर्माण किया जा रहा था, वहां नप की ओर से नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम के अनुसार इन भू मालिकों को अपने भवन का नक्शा पास कराने के लिए दो बार नोटिस दिए थे। मगर भवन मालिकों ने न तो नक्शा पास कराया और ना ही नप के शुल्क आदि जमा कराए। साथ ही भवन निर्माण भी जारी रखा। ऐसे में नप ने कई सालों बाद पहली बार ऐसे निर्माणाधीन भवनों को सील करने की कार्रवाई की गई है। कई वर्षों बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब नप की ओर से बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे भवनों को सील किया जा रहा है।
वेस्ट जुआं ड्रेन के किनारे नक्शा पास करने पर रोक
शहर की वेस्ट जुआं ड्रेन की सड़क के दोनों ओर काफी संख्या में लोगों की ओर से अवैध निर्माण किया जा रहा है। यहां सिंचाई विभाग की एनओसी व नगर परिषद की ओर से नक्शा पास कराए बिना ही रिहायशी व वाणिज्यिक भवन बनाए जा रहे हैं। ड्रेन के किनारे नगर परिषद ने नक्शा पास करने पर रोक लगा रखी है। ऐसे में भवन निर्माण फिर भी धड़ल्ले से चल रहे हैं। यहां पर 20 से ज्यादा भवनों का निर्माण चल रहा है। नगर परिषद ने इन सभी भवनों के निर्माण बंद करने के लिए संबंधित भू मालिकों को नोटिस थमा रखा है। इन भवनों को भी सील किया जाएगा।
अवैध औद्योगिक काॅलोनियों में भी बिना नक्शा पास कराए बन रहे हैं भवन
बहादुरगढ़ में कई जगह औद्योगिक अवैध कालोनियां भी हैं। इनमें निजामपुर रोड, रोहतक-दिल्ली रोड, झज्जर रोड आदि क्षेत्रों में बिना नक्शा पास कराए फैक्टरी भवन बना रखे हैं। इन काॅलोनियों में भी ऐसे भवनों को सील करने की तैयारी है। नप की टीम इन भवनों को कभी भी सील कर सकती है।

शहर में बड़े पैमाने पर बिना नक्शा पास कराए भवनों का निर्माण किया जा रहा है। नप के फील्ड मैन की रिपोर्ट पर ऐसे भवन मालिकों को नोटिस दिए जा रहे हैं। जहां-जहां नोटिस देने के बाद भी निर्माण गतिविधि जारी है, उन्हें सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में चार भवन सील किए गए हैं। 70 से ज्यादा नोटिस सीलिंग के जारी किए गए थे। इन्हें भी सील किया जाएगा।
-संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed