{"_id":"672a52b087021c5e9b068fd8","slug":"pollution-increased-people-kept-distance-from-walking-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110875-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण बढ़ा, लोगों ने सैर से बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण बढ़ा, लोगों ने सैर से बनाई दूरी
Tue, 05 Nov 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड पर पानी का छिड़काव करता टैंकर। संवाद
बहादुरगढ़। दिवाली के बाद से लगातार शहर की हवा बिगड़ी हुई है। कभी रेड तो कभी ऑरेंज जोन में होने की वजह से अब लोग मॉर्निंग वॉक से भी दूरी बना रहे हैं। ऐसे में पार्क और स्टेडियम में सुबह के समय लोगों की भीड़ कम हो गई है। डॉक्टर भी सलाह दे रहे हैं कि प्रदूषण बढ़ने के समय खुले में जाने से बचें।
मंगलवार को बहादुरगढ़ का एक्यूआई सुबह से शाम तक लगातार कम होता रहा। इससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। एक्यूआई सुबह 8 बजे जहां 270 पर रहा। वहीं दोपहर के समय 2 बजे वह कम होकर 235 और शाम 5 बजे एक्यूआई 230 पर पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार यह राहत हवा चलने के बाद मिली। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बहादुरगढ़ में पराली जलाने का एक भी मामला नहीं है। हालांकि सड़कों पर उड़ने वाली धूल को लेकर एनएचएआई को नोटिस दिया जाएगा। वहीं नगर परिषद की ओर से शहर की सड़कों पर धूल न उड़ें, इसको लेकर लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
शहर के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में प्रतिदिन सैर करने वालों की संख्या कम हुई है। जब तक प्रदूषण कम नहीं होता, सुबह के समय सैर के लिए जाना कई ने बंद कर दिया है। मंगलवार को हवा चलने के कारण प्रदूषण कम हुआ।
विज्ञापन
- गौरव गुप्ता
प्रदूषण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है। ऐसे में वायरल या दूसरे संक्रमण हो सकते हैं। अस्थमा, हृदय रोग, डायबिटीज के मरीजों को खासतौर पर अभी प्रदूषण से सुबह या शाम की सैर से बचना चाहिए।
- डॉ. सुंदरम, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल
ने कहा कि शहर की सड़कों पर पानी छिड़काव के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए गए हैं। वहीं एनएचएआई पर उड़ने वाली धूल को कम करने के लिए अथॉरिटी को नोटिस दिए जाएंगे। वहीं बहादुरगढ़ में पराली जलाने का कोई भी मामला नहीं है।
- अमित दहिया, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड