फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police will curb crimes with master plan

Jhajjar-Bahadurgarh News: मास्टर प्लान से पुलिस लगाएगी अपराधों पर लगाम

Thu, 27 Apr 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 27 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Police will curb crimes with master plan
बहादुरगढ़। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत अपराध करके दिल्ली भागने वाले बदमाशों पर लगाम कसी जाएगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस के साथ नियमित बैठक होगी। अपराधियों के मददगारों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। गैंगस्टरों और बदमाशों की पुलिस ने एक सूची भी तैयार की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने लघु सचिवालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि झज्जर जिला दिल्ली से सटा हुआ है। ऐसे में बदमाश एक-दूसरे प्रदेश में अपराध करने के बाद इधर-उधर भाग जाते हैं। इसके लिए प्लान तैयार किया गया है। इसमें दोनों प्रदेशों की पुलिस को कार्य करना होगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और उनसे सहयोग मांगा जाएगा। बड़े गैंगस्टरों से जुड़ने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्हें पनाह देने वाले उनके रिश्तेदारों, मित्रों और अन्य लोगों के खिलाफ भी पुलिस सख्त है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों झज्जर पुलिस ने अनेक बदमाशों के घर और रिश्तेदारों के यहां छापे भी मारे गए। उनके यहां से कई मोबाइल व अन्य चीजें मिली, जिन्हें सीज कर दिया गया है। कई बड़े बदमाश भी पुलिस की रडार पर हैं। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब वे प्रत्येक बुधवार बहादुरगढ़ में लघु सचिवालय में दो घंटे बैठकर समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को लेकर भी हैं काफी सतर्क
एसपी डॉ. अर्पित जैन यातायात व्यवस्था को लेकर भी काफी सतर्क हैं। शहर में किसी भी मार्ग पर जाम न लगे, इसके लिए उन्होंने यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों से घर से निकलते समय हेलमेट लेकर चलने का आह्वान किया। जबकि चार पहिया वाहन चालकों से सीट पर बैठते ही बेल्ट लगाने के लिए कहा। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। यदि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे तो पुलिस की ओर से चालान भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटूराम नगर में पुलिस चौकी खोलने की योजना
एसपी के अनुसार एमआइई क्षेत्र के साथ लगते छोटूराम नगर में पिछले काफी दिनों से कई बड़े अपराध हो चुके हैं। यह क्षेत्र लाइनपार थाना के अंतर्गत आता है। ऐसे में यहां की पुलिस को छोटूराम नगर तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि यहां पर पेट्रोलिंग बढ़ाने पर जोर देने के साथ-साथ चौकी खोलने की भी कोशिश रहेगी। वहीं उन्होंने साइबर अपराध को लेकर आमजन को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed