फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   police transfers

एसपी जशनदीप सिंह ने संभाला कार्यभार

Thu, 03 Mar 2016 01:27 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़
झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 03 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
police transfers
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। वे भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं। हिसार जिला में बतौर एसीपी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बरवाला में स्थित रामपाल आश्रम को खाली कराने तथा रामपाल को पकड़ने में अहम रोल अदा किया था।
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त एसपी जशनदीप सिंह द्वारा अपनी नियुक्ति के दौरान हिसार व अंबाला में अपराधों की रोकथाम करते हुए अनेक अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सराहनीय कार्य किया। पुलिस अधीक्षक ने पदभार संभालने के पश्चात झज्जर जिले की आम जनता से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि उपद्रवियों की कोई जाति एवं धर्म नहीं होता।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान जिले में हुई हिंसक व आगजनी की घटना में शामिल किसी भी उपद्रवी का बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि हिंसक घटनाओं में शामिल दोषियों को पकड़वाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने जारी किया वाट्सएप नंबर

झज्जर। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों की वीडियो व फोटो यदि किसी के पास उपलब्ध हैं तो वे पुलिस प्रशासन तक उक्त घटनाओं से संबंधित वीडियो, फोटो तथा अन्य जरूरी सामग्री पहुंचा सकते हैं। एसपी जशनदीप सिंह ने बताया कि जिले में 19, 20 व 21 फरवरी को हुए उपद्रव से संबंधित वीडियो क्लिपिंग, फोटो व अन्य सामग्री मामले की जांच में काफी सहायक साबित होगी।



उन्होंने बताया कि झज्जर जिला पुलिस को इस प्रकार की सामग्री प्रशासन के वाट्सएप नंबर 8398856100 पर अपलोड करें। उन्होंने बताया कि इस नंबर पर आने वाले ऑडियो, वीडियों व फोटो या अन्य किसी पुलिस जांच में सहायक साबित होगी। वहीं उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले का नाम व ब्यौरा पूर्णतया गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे भयमुक्त होकर उपद्रव से संबंधित वीडियो क्लिपिंग अथवा फोटो पुलिस तक पहुंचा सकते हैं, ताकि जांच में इसे शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed