फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police took the test, posting on merit will Thanedaron, jhajjar news

एसपी ने लिया टेस्ट, मेरिट पर मिलेगी थानेदारों को पोस्टिंग

Sat, 07 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 07 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

सरकारी महकमों के मुलाजिमों को आपने अभी तक प्रमोशन के लिए ही टेस्ट देते देखा होगा लेकिन झज्जर में शुक्रवार को पुलिस महकमे में कुछ ऐसा हुआ, जो पहले कभी कहीं पर भी नहीं हुआ होगा। अपने अंदाज के लिए चर्चित एसपी सतीश बालन ने शुक्रवार को अपने मुलाजिमों का ही टेस्ट ले डाला। एसपी के द्वारा टेस्ट लेने के पीछे उद्देश्य यह रहा कि वो किसी से अफसरों की फीडबैक लेने की बजाए खुद ये देेखना चाहिए हैं कि केसों की जांच के लिए कौन कितना काबिल है। काबिलियत का आंकलन के पश्चात मुलाजिमों को उनको योग्यता अनुसार पोस्टिंग दी जाएगी। एसपी सतीश बालन वैसे तो अपने हर प्रयोग के लिए ही जाने जाते हैं लेकिन शुक्रवार को जो उन्होंने किया, उसने तो जिले के पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। अब अफसरों को डर सताने लगा है कि जिस कुर्सी का रौब वो दिखाया करते थे, उस पर कहीं मेरिट में आकर जूनियर मुलाजिम ना बैठ जाए।

150 मुलाजिम हुए टेस्ट में शामिल
एसपी बी सतीश बालन के द्वारा शुक्रवार को रखे गए टेस्ट में एएसआई से लेकर डीएसपी रैंक के 150 मुुलाजिमों को हिस्सा लिया। एसपी के द्वारा विशेष रूप से पुलिस लाइन में आयोजित इस दक्षता परीक्षा में अलग-अलग तरह के सवाल पूछे गए थे। इनमें सामान्य ज्ञान, ला एंड आर्डर तथा मुकदमों के अनुसंधान से संबंधित सवाल शामिल थे। दक्षता परीक्षा के संबंध में जिले में तैनात सभी अनुसंधान अधिकारियों को शुक्रवार की प्रात: पुलिस लाइन में पहुंचने के आदेश किए गए थे। टेस्ट में 80 सवाल दिए गए थे।
विज्ञापन


मेरिट में काम आएगा पिछला रिकार्ड
एसपी सतीश बालन की मेरिट में आने के लिए थानों का पुराना रिकार्ड भी साफ-सुथरा होना चाहिए। इतना ही नहीं पुलिस कप्तान के द्वारा मुलाजिमों की ईमानदारी से संबंधित फीडबैक भी लिया जाएगा। परीक्षा में मेरिट के साथ-साथ सभी अनुसंधान अधिकारियों के पिछले रिकॉर्ड व  आम जनता में उनकी छवि सहित अपराधियों को पकड़ने और उनको अपराध के अनुसार दंड दिलाने का कार्य का भी आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस विभाग में ट्रेड है कि किसी भी मुलाजिम को पोस्टिंग देने से पहले उसका फीडबैक दूसरों से लिया जाता है लेकिन वे किसी ओर से फीडबैक के बजाए चाहते हैं कि उन्हें खुद मुलाजिम से ही पता चले कि वो कितना काबिल है। इसी के चलते उन्होंने टेस्ट रखवाया। मेरिट में आने वाले मुलाजिमों को उनकी काबिलियत के आधार पर ही पोस्टिंग दी जाएगी। - बी सतीश बालन, एसपी, झज्जर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed