फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police returened Peoples who are going Home

शाहजहांपुर जा रहे श्रमिकों को पुलिस ने दिल्ली सीमा से लौटाया

Tue, 31 Mar 2020 09:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Police returened Peoples who are going Home
वापस अपने घर की तरफ जाते श्रमिक। - फोटो : Bahadurgarh
लॉकडाउन के चलते श्रमिकों का पलायन जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को भी बहादुरगढ़ से करीब 8-10 मजदूर अपने शहर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पैदल ही निकल पड़े थे। जब श्रमिक दिल्ली सीमा पर टिकरी बॉर्डर पर पहुंचे तो वहां तैनात पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। फिलहाल मजदूर अब बहादुरगढ़ में बनाए गए शेल्टर होम में अपना समय गुजार रहे हैं। सभी श्रमिक बहादुरगढ़ में कसार गांव में स्थित सोमानी फैक्टरी में काम करते हैं। मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा उन्हें 25 मार्च को केवल 500 रुपये दिए गए थे। अब वे अपना गुजर-बसर कहां से करें। इसलिए वे अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शहजानपुर जिले के रहने वाले श्रमिक आशीष, अक्षय, विजय कुमार, राजेंद्र, अनिल व विश्राम ने बताया कि वह बहादुरगढ़ में पिछले कई वर्षों में से रह रहे थे और यहीं पर सोमानी टाइल फैक्टरी में ठेकेदार के मातहत कार्य करते थे। अब सभी फैक्टरियां बंद हो गई हैं और उनकी फैक्टरी में भी काम बंद हो गया है। अब वे यहां रहकर क्या करेंगे। जब उनके पास काम ही नहीं है तो। उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छी तरह मालूम है कि पूरे देश में कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन किया हुआ है। मगर वे अपने घर पैदल ही जा रहे थे। उन्हें टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने वापस भेज दिया। अब वे काफी परेशान हैं। यहां पर उन्हें अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कमरे पर भी कई-कई लोग इकट्ठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed