फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police provided treatment to 270 drug addicts

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस ने 270 नशा पीड़ितों का करवाया इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Police provided treatment to 270 drug addicts
06jjrp04- पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर।
झज्जर। नशा मुक्त झज्जर अभियान के तहत पुलिस ने वर्ष 2025 में कुल 98 एनडीपी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर 136 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो आदतन नशा बेचने वालों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई करके एक को 6 माह के लिए डिटेन किया गया।
विज्ञापन

कुल 560 नशा पीड़ितों की पहचान करके 492 नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग करवाई और 270 नशा पीड़ितों का इलाज करवाया गया। इनमें से बहुत से लोगों ने नशा छोड़ भी दिया है जिनकी ब्लड सैंपलिंग लेकर जांच भी करवाई गई। नशा पीड़ित परिवारों में कई बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे परिवारों की पहचान करते हुए 12 बच्चों को स्कूल में दाखिला करवाकर इन बच्चों को किताबें, कापियां और स्कूल ड्रेस भी दिलवाई ताकि आर्थिक कठिनाई के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके। पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर ने कहा कि पुलिस नशा पीड़ितों की पहचान, काउंसिलिंग और इलाज के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे का प्रयोग करने वाले लोग समाज की मुख्यधारा से भटक गए थे उनकाे मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया गया। नशा पीड़ित परिवार में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इस तरफ भी कार्य किया जा रहा है ताकि उनके बच्चों को भी एक अच्छी शिक्षा मिल सके।
पुलिस मुख्यालय जसलीन कौर ने कहा कि पुलिस को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है। पुलिस प्रशासन स्पष्ट रूप से मानता है कि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जनता और पुलिस के बीच मजबूत साझेदारी आवश्यक है।

नशे की खरीद-बिक्री करने वालों की जानकारी तुरंत मानस हेल्पलाइन 1933 या झज्जर पुलिस को दें। नशा-पीड़ित लोगों का बहिष्कार न करें उन्हें उपचार और काउंसिलिंग के लिए प्रोत्साहित करें ताकि वे भी नशा छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed