फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police broke rudely Shopper

पुलिस की बेरुखी से भड़के दुकानदार

Sun, 06 Jul 2014 01:04 AM IST
झज्जर-बहादुरगढ़, अमरउजाला/ब्यूरो
झज्जर-बहादुरगढ़, अमरउजाला/ब्यूरो Updated Sun, 06 Jul 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 कुलदीप सिंह चौक के पास एक इनवर्टर की दुकान में चोरी की सूचना देने के दो घंटे तक पुलिस के न पहुंचने पर दुकानदार भड़क गए। गुस्साए दुकानदारों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम में कई वाहन फंस गए। पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप लांबा ने दुकानदारों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दुकानदार जिद पर अड़ रहे।

 बाद में डीएसपी धीरज कुमार मौके पर पहुंचे, उन्होंने सात दिन में चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
    बता दें कि कुलदीप सिंह चौक के पास राजेंद्र की बैटरी इनवर्टर की दुकान है। शुक्रवार की रात इस दुकान के शटर का नीचे का हिस्सा निकालकर चोर 13 बैटरी और 3 इनवर्टर चोरी कर ले गए। हो गए। शनिवार की सुबह छह बजे राजेंद्र के बेटे बबलू को पड़ोसी दुकानदार ने चोरी की सूचना दी। चोर एक लाख से ज्यादा का सामान चुरा ले गए थे। दुकानदार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस चौकी में दी। बबलू के अनुसार दो घंटे तक भी किसी पुलिस कर्मी ने आकर उसकी दुकान की चोरी की घटना का जायजा लेना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन


इससे दुकानदारों में रोष पैदा हो गया। दुकानदारों ने आसपास के नागरिकों के साथ मिलकर कुलदीप सिंह चौक और सिलानी गेट को जोड़ने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। जाम से इस मार्ग से यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस को जब जाम की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच वाहनों को दूसरे मार्गों से निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है चोरी
राजेंद्र का कहना था कि इससे पहले भी उसकी दुकान पर चोरी हो चुकी है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। मगर तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को भी चोरी की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे दुकानदारों का आक्रोशित होना स्वाभाविक था। दुकानदारों का कहना था कि चोरी की घटना की सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती। जाम लगाने के बाद ही पुलिस आती है।

डीएसपी ने दिया आश्वासन
जाम खुलवाने के लिए चौकी प्रभारी प्रदीप लांबा मौके पर पहुंचे। यहां इनेलो नेता संजय कबलाना और अन्य लोगों ने दुकानदारों से बात की। लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। जाम की भनक डीएसपी धीरज कुमार को लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने सारी स्थिति का जायजा लिया। जाम लगा रहे लोगों को उन्होंने आश्वासन दिया है कि चोरों का सुराग लगाने के लिए टीम गठित की जाएगी और एक सप्ताह में चोरों का पता लगा लिया जाएगा। इसके अलावा चोरी की घटनाएं नहीं हो इसके लिए पुलिस रात की गश्त को भी तेज करेगी। इसके बाद यहां के दुकानदारों ने जाम खोल दिया। जाम सुबह 10 बजे से 11 बजे तक लगा रहा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed