फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Players are being prepared through sports nursery scheme: Kataria

खेल नर्सरी योजना से तैयार हो रहे खिलाड़ी : कटारिया

Sat, 10 Aug 2024 06:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Players are being prepared through sports nursery scheme: Kataria
झज्जर। प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न खेल गतिविधियों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। ओलंपिक खेलों में जिला झज्जर व हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए देश की झोली में पदक डालने का सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

यह बात भाजपा नेता राजकुमार कटारिया ने शुक्रवार को साल्हावास स्पोर्ट्स क्लब सदस्यों से स्टेडियम में बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा भी खिलाड़ियों के प्रोत्साहन स्वरूप जहां कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, प्रदेश में चलाई खेल नर्सरी योजना से अब प्रदेश के हर क्षेत्र में खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। उन्होंने साल्हावास स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों से बातचीत के दौरान क्लब से संबंधित आगामी योजनाओं को सरकार के स्तर पर जल्दी सिरे चढ़वाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पता चला कि क्लब सदस्यों में अधिकांश पूर्व सैनिक हैं, जो सामूहिक तौर पर संस्था चलाते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस मौके पर पर्यावरण विभाग भाजपा के जिला प्रमुख मनोज जांगड़ा व मंडलाध्यक्ष दयाकिशन मौजूद रहे। इसके अलावा राजकुमार कटारिया ने क्षेत्र के गांव खेड़ी होशदारपुर में महंत ब्रह्मनाथ व अमितनाथ के सानिध्य में समस्त ग्रामवासियों द्वारा कराए जा रहे बाबा ढाडी आले का भंडारा एवं रागनी कंपीटिशन कार्यक्रम में भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed