{"_id":"67ba326fc642bf949903aca0","slug":"piles-of-garbage-in-the-city-cleaning-workers-sitting-outside-the-municipal-corporation-office-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113055-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में कूड़े के ढेर, नप कार्यालय के बाहर बैठे सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में कूड़े के ढेर, नप कार्यालय के बाहर बैठे सफाई कर्मी
Sun, 23 Feb 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में शनिवार को नजफगढ़ रोड लगा कूड़े का ढेर। संवाद
बहादुरगढ़। सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को झज्जर रोड से होते हुए मेन बाजार में कमेटी चौक तक झाड़ू और थाली चम्मच से प्रदर्शन किया और बोले कि अगर मांगों का समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल लगातार चलेगी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में चारों ओर कूड़ा फैल गया है। विभिन्न मार्ग और चौक चौराहों के साथ-साथ बाजार में भी गंदगी का आलम है। घरों में भी कहीं ज्यादा कूड़ा हो गया है। घर-घर से कूड़ा लेने वाली गाड़ी भी नहीं पहुंच रही है। ऐसे में शहरवासियों के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में एक स्थान पर नहीं बल्कि शहर के कोने-कोने में कूड़ा फैल रहा है। सफाई कर्मियों की हड़ताल लंबी चलती है तो इससे शहरवासियों का जीना दूभर हो जाएगा।
दो दिन पहले सफाई कर्मचारियों ने नप चेयरपर्सन और अधिकारियों के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी थी, लेकिन दूसरे दिन फिर वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे और शुक्रवार को कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया था। सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में नजफगढ़ रोड, बालौर रोड, बराही रोड, मेन बाजार, रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक, झज्जर रोड पर सब्जी मंडी, नागरिक अस्पताल के नजदीक, नाहरा-नाहरी रोड पर फ्लाईओवर के पास कूड़े के ढेर लग गए हैं।
इन रास्तों से पैदल गुजरने वाले राहगीरों को मुंह पर रुमाल या कपड़ा रखना पड़ रहा है। कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध ने आसपास के वातावरण को भी खराब कर दिया है। नाहरा-नाहरी रोड के दुकानदार रमेश कुमार, मनोज शर्मा, रेलवे रोड के दुकानदार सतीश कुमार, राजकुमार, बलराम, सिविल अस्पताल के नजदीक दुकानदार रामकंवार, श्रीओम, नीरज शर्मा, नजफगढ़ रोड के दुकानदार प्रवीण कुमार, नवीन शर्मा ने कहा कि पिछले कई दिनों से शहर के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। इस वजह से शहर में सफाई नहीं हो पा रही है और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि यह हड़ताल जल्द समाप्त नहीं हुई तो शहर के बाजारों में कूड़े के ढेर लग जाएंगे और इससे उनका काम धंधा प्रभावित होने लगेगा।
विज्ञापन
सरकार को सफाई कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। ताकि वे अपने काम पर आए और शहर में जगह-जगह कूड़ा इकट्ठा न हो। कूड़े के ढेर में अब पशु मुंह मारने लगे हैं और उस कूड़े को सड़क पर दूर तक फैला रहे हैं। लोगों की मांग है कि नगर परिषद अधिकारी और चेयरपर्सन इस कूड़े का जल्द से जल्द उठान कराए।