{"_id":"663e03b7da1039e82a031e8e","slug":"person-entered-house-and-was-attacked-beaten-to-death-in-jhajjar-attack-with-sharp-weapons-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: कोल्ड ड्रिंक उधारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला, व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या; तेजधार हथियारों से वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: कोल्ड ड्रिंक उधारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला, व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या; तेजधार हथियारों से वार
Fri, 10 May 2024 04:53 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 10 May 2024 04:53 PM IST
सार
झज्जर में व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले तेजधार हथियारों के साथ मारपीट की। फिर घसीटकर गली में ले गए और तब तक मारते रहे, जब तक वह अधमरा नहीं हो सका। इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
झज्जर पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर के सुलौधा गांव में उधार में कोल्ड ड्रिंक नहीं देने पर एक व्यक्ति की घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ तेजधार हथियारों के साथ मारपीट की। फिर मुखिया को घसीटकर गली में ले गए और तब तक मारते रहे, जब तक वह अधमरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
आरोपी जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार को पीजीआई रोहतक मे शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे की शिकायत पर सात लोगों को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सुलौधा गांव निवासी विनोद कुमार ने पुलिस मे शिकायत दी है कि वह पेशे से दुकानदार है। 9 मई की शाम को सन्नी नाम का लड़का उसकी दुकान पर आया और उसने अपने मोबाइल से उसकी बात गांव निवासी अजय उर्फ छोटू से करवाई। छोटू ने उसे उधार कोल्ड ड्रिंक देने का दबाव बताया, लेकिन उसने पिछली उधार चुकता न होने के कारण मना कर दिया। इस पर छोटू ने उसे फोन पर देख लेने की धमकी दी। उसने यह पूरी बात अपने पिता राजपाल सिंह को बताई।
विज्ञापन
उसके पिता ने छोटू से फोन पर बातचीत करके मामला सुलह कर दिया। इसके पश्चात अचानक देर रात लगभग साढे़ दस बजे मोहित, सोमी, अजय, सन्नी निवासी सुलौधा, लखन, भरत निवासी बाबरा, सागर निवासी खेड़ी खुमार व अन्य एक अन्य लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी, तेजधार हथियार लेकर जबरदस्ती उसके घर में घुस गए और शिकायतकर्ता की बहन कुसुम, माता राजेश व पिता राजपाल सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
इससे राजपाल सिंह बेसुध हो गया। आरोपी राजपाल का घसीटते हुए गली में ले गए और फिर उस पर लाठी, डंडे व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इससे राजपाल बेसुध होकर गली में गिर गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल राजपाल को झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उपचार के दौरान राजपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर माहिम, सोमी, अजय, सन्नी, सागर, लखन, भरत व एक अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।