फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People upset due to sewer overflow in Dharam Vihar Colony

Jhajjar-Bahadurgarh News: धर्म विहार कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान

Tue, 17 Sep 2024 05:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
People upset due to sewer overflow in Dharam Vihar Colony
-फोटो 55 : धर्म विहार कॉलोनी में सड़क पर फैला सीवर का पानी। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर 18 के अंतर्गत आने वाली धर्म विहार कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। घर से निकलते समय पहला कदम सीवर के गंदे पानी में पड़ता है। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। आए दिन सीवर ब्लॉक रहते हैं और गलियों में पानी जमा रहता है। लोगों को उमस भरी गर्मी में अब बीमारियां फैलने का अंदेशा भी सता रहा है।
विज्ञापन

धर्म विहार कॉलोनी निवासी विकास कुमार, सतेंद्र सिंह, प्रीतम, रणबीर सिहं ने बताया कि धर्म विहार कॉलोनी वासी पिछले दो महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। सीवर का गंदा पानी गली में भरा हुआ है। इससे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लोग सीवर ओवरफ्लो की समस्या के चलते नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। मगर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान करने की बजाय लटकाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कॉलोनी की मुख्य गली में यह समस्या विकराल रूप धारण किए हुए है। घर से निकलते ही लोगों का पहला पैर गंदे पानी में पड़ता है। सीवर के पानी से उठती दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। गर्मी के मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। गंदे पानी के बीच से वाहन जब निकलते हैं तो उसके छींटे भी साथ चलते व्यक्ति और घरों पर पड़ते हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन उन्हें इस समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाए। ताकि वे अपना जीवन अच्छे ढंग से बिता सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed