फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People met CM to request for quick search of missing daughter

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुमशुदा बेटी को जल्द तलाश करवाने को लेकर सीएम से मिले लोग

Thu, 19 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 19 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
People met CM to request for quick search of missing daughter
-फोटो 60 : सीएम नायब सिंह सैनी से मिलकर लापता किशोरी की तलाश करवाने की मांग करते हुए। स्रोत परि
बहादुरगढ़। पिछले 18 दिन से लापता किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वह 1 दिसंबर शाम को 8 बजे शिव चौक बहादुरगढ़ से लापता हुई है। किशोरी के न मिलने से परिवार सदमे में है। इसी बात को लेकर बहादुरगढ़ से दलित समाज का एक प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला। दलित महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र लूखड़ ने सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।
विज्ञापन

लापता किशोरी की मां ने सीएम को बताया कि 18 दिन बीत जाने के बाद उनकी बेटी का सुराग नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि वे पहले एसएचओ फिर एसपी और उसके बाद पुलिस कमिश्नर से अपनी बेटी को तलाशने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई पता नहीं है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि लापता बेटी को तलाश करवाने में मदद करें। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द तलाश करवाया जाएगा। सीएम से मिलने वालों में दलित महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र लूखड़, दिनेश कुमार पूर्व प्रधान मुकुंदपुर, अशोक मास्टर, प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, दीपक, भूपेंद्र सिंह, सोनू कुमार, बबली देवी, कमला देवी, कमलेश व बबली देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed