फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People disturbed by Light cuts, ruckus

लाइट कटों से परेशान लोगों ने काटा बवाल

Mon, 01 Jun 2015 01:38 AM IST
आदेश चौधरी/अमर उजाला झज्जर
आदेश चौधरी/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 01 Jun 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन

एक तो इतनी भयंकर गर्मी और ऊपर से बिजली कटों ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। खासकर रात के समय बिजली नहीं आने के कारण लोगाें की नींद उड़ जाती है।

विज्ञापन


कट से परेशान होकर शनिवार देर रात एक बजे शहर के दर्जनों लोग बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे तथा वहां पर जमकर बवाल काटा। वहां मौजूद कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


बिजली-पानी की समस्या को लेकर लोग कई बार जाम भी लगा चुके हैं। मगर जिला प्रशासन लोगों को ये सुविधाएं मुहैया कराने में नाकाम साबित हो रहा है। शनिवार रात आठ बजे लगभग आधे शहर की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार-पांच घंटे तक तो लोगों का इनवर्टर काम करता रहा, मगर उसके बाद वो भी जवाब दे गया। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, मगर देर रात तक भी जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर फोन मिलाना शुरू कर दिया।

पहले लोगों को आश्वासन मिला कि फॉल्ट आने की वजह से लाइट कटी है, जल्द ही उसे दूर कर दिया जाएगा। काफी देर बाद भी जब लाइट नहीं आई तो लोगों ने फिर से शिकायत केंद्र पर फोन मिलाए।

मगर शिकायत केंद्र का फोन लगातार व्यस्त आता रहा। इससे लोगों का संयम जवाब दे गया और एक-एक कर दर्जनों लोग बिजली निगम कार्यालय पहुंच गए।

गुस्साए लोगों ने निगम कार्यालय में पहुंच कर हंगामा कर दिया तथा निगम कर्मचारियों से तुरंत बिजली सप्लाई करने की बात कही। मगर कर्मचारी लगातार फॉल्ट होने की बात कह रहे थे।

निगम कार्यालय की लाइटें जलती देख गुस्साए लोग
बिजली निगम में पहुंचे लोगों का गुस्सा उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गया जब लोगों ने बिजली निगम के बंद दफ्तरों की लाइटें जलती हुई पाईं।

लोगों का कहना था कि शहर में बिजली के बिना लोगों का जीना मुश्किल हो गया है तथा यहां पर बिजली को बर्बाद किया जा रहा है। सिलानी गेट निवासी सुंदर ने कहा कि एक सप्ताह पहले ही उसकी बीवी की डिलीवरी हुई है।

कई घंटों से बिजली नहीं होने के कारण इनवर्टर भी जवाब दे गया है। गर्मी के कारण जच्चा और बच्चा दोनों की हालत बहुत खराब हो गई है।

पुलिस ने किया लोगों को शांत
काफी देर बाद भी जब बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने सड़क पर जाम लगाने की चेतावनी दे डाली। इसी दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस द्वारा समझाए जाने के बाद लोग शांत हुए तथा घर जाने के लिए राजी हुए। लोगों ने कहा कि जब बिजली निगम के कार्यालयों में लाइट रात भर जल सकती है तो शहर में सप्लाई क्यों नहीं की जा रही है।


इन क्षेत्रों में ही थी लाइट
शनिवार रात को पावर हाउस के सामने, छिक्कारा चौक, देशवाल कांप्लेक्स, अंबेडकर चौक, बेरी गेट, छारा चुंगी, सीताराम गेट, शंकराचार्य चौक, दिल्ली गेट, सिलानी गेट, जयहिंद कॉलोनी सहित शहर की दर्जनाें कॉलोनियों में लाइट गुल थी। इन क्षेत्रों में रात 3 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई थी।

एसडीओ ने दी सफाई
एसडीओ आशीष धनखड़ ने कहा कि शहर में बिजली की समस्या होने के चलते मैं देर रात तक निगम कार्यालय में ही मौजूद था। फॉल्ट आने के कारण शहर में बिजली सप्लाई में दिक्कत हुई थी, जिसे देर रात तक ठीक कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed