फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People are troubled by encroachment on roads, municipal officials are unaware

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़कों पर अतिक्रमण से परेशान लोग, पालिका अधिकारी अनजान

Tue, 04 Nov 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 04 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by encroachment on roads, municipal officials are unaware
03jjrp05- बेरी में मुख्य मार्ग पर किया गया अतिक्रमण। संवाद
बेरी। बेरी में अतिक्रमण की समस्या से आमजन व वाहन चालकों को आवागमन में परेशान का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका अधिकारियों का शहर में बढ़ते अतिक्रमण की तरफ कोई ध्यान नहीं हैं।
विज्ञापन

दो माह पहले जिला नगर आयुक्त ने बेरी शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर दौरा करने के लिए आए थे और पालिका अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाए। दो माह का समय बीत जाने के बाद भी पालिका अधिकारी अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चला पाए।
विज्ञापन


काठ मंडी में दुकानदारों ने सड़क के बीचों-बीच सामान रखा हुआ हैं। जब कोई कार चालक गली में गाड़ी लेकर आता हैं तो यह दुकानदार वाहन चालक के साथ झगड़ा करने को तैयार हो जाते हैं। पालिका अधिकारियों को काठ मंडी में विशेष अभियान चलाकर दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटवाना चाहिए जिससे आमजन व वाहन चालकों को निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव पूजा साहू से पूछे सवाल
बेरी में अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है?
जवाब-अतिक्रमण को लेकर जल्द अभियान चलाया जाएगा।
जब भी पालिका की तरफ से अभियान चलाया जाता है तो खानापूर्ति होती हैं?
जवाब-अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी जाएगी। अगर कोई दुकानदार दोबारा से अतिक्रमण करता हुआ मिला तो जुर्माना लगाया जाएगा।
काठ मंडी में सबसे ज्यादा अतिक्रमण है?
सवाल-काठमंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान विशेष रूप से चलाया जाएगा। अगर उसके बावजूद दुकानदार अपनी मनमानी करते हैं तो जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed