{"_id":"5828b5f34f1c1b4709b3829d","slug":"pelpa-road-bank-jhajhar-jhajhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की पिछली खिड़की से होता रहा लेन-देन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की पिछली खिड़की से होता रहा लेन-देन
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bank
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां आम लोगों को अपने पैसे जमा कराने और निकलवाने में भारी भीड़ के साथ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं, दूसरी ओर बड़े लोग बैंक की पिछली खिड़की से आसानी से पैसों का लेन-देन कर रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस नीति पर ग्रहण लग रहा है जिसमें आम लोगों को राहत देने की बात की जाती है।
विज्ञापन
रविवार को बैंकों के बाहर जब लंबी लंबी लाइनें लगी थी तो पेलपा रोड स्थित एक बैंक में पीछे से लेनदेन होता रहा। लोगों ने यह देखा तो कई बार हंगामा हुआ, मगर बैंक कर्मचारी पिछली खिड़की से पैसों का लेनदेन नहीं रुका। वहीं, एसबीआई बैंक में अव्यवस्थाओं के चलते उपभोक्ताओं को लंबी लाइनों से परेशान होना पड़ा। चार दिन बाद एचडीएफसी बैंक में सुबह दो घंटे ही पैसे निकाल सके। 12 बजे ही कैश जमा होने की सूचना उपभोक्ताओं को दी गई, जिससे उन उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। कई लोग तो सुबह 8 बजे से लाइन में लगे थे। ऐसे में उन उपभोक्ताओं को भारी रोष बना रहा जो लाइन में लगने के बाद पैसों का लेन-देन नहीं कर सके जबकि कुछ उपभोक्ता आसानी के साथ बैंक की पिछली खिड़की से पैसे लेते और देते रहे।
विज्ञापन