{"_id":"65a0415279f8a9088609ca0e","slug":"patwari-and-kanungo-strike-continues-71-out-of-100-registered-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7106-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पटवारी व कानूनगो की हड़ताल जारी, 100 में से 71 रजिस्ट्री हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पटवारी व कानूनगो की हड़ताल जारी, 100 में से 71 रजिस्ट्री हुई
विज्ञापन
झज्जर। मांगों को लेकर पटवारी एवं कानूनगो की हड़ताल जारी है। वीरवार को भी पटवारी एवं कानूनगो ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। हड़ताल के चलते रजिस्ट्री, पैमाइश के काम प्रभावित हो रहे हैं। वीरवार के कुल 100 लोगों ने रजिस्ट्री के लिए आनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से केवल 71 रजिस्ट्री हुई। इसमें से 13 रजिस्ट्री एसडीएम और 3 रजिस्ट्री डीआरओ ने की। बाकी रजिस्ट्री तहसीलदारों ने की। हड़ताल के चलते पैमाइश के काम नहीं हो रहे हैं। पहले दिन 15 से 20 पैमाइश होती थी, लेकिन 250 से 300 पैमाइश लंबित है। इसके अलावा सत्यापन न होने के कारण इंतकाल, जमाबंदी नकल नहीं निकल रही और न ही रिहायशी व जाति प्रमाण पत्र बन रहे हैं।
वहीं जिला सचिवालय झज्जर के प्रांगण में राजस्व पटवारी एवं कानूनगो का वेतन विसंगति को लेकर धरना जिला प्रधान मनीष यादव की अध्यक्षता में वीरवार को भी जारी रहा। धरना स्थल को दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन झज्जर के जिला प्रधान मनीष यादव, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामबीर ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार के प्रति वेतन विसंगति को लेकर रोष प्रकट किया। सरकार के प्रति नारेबाजी की। इसके साथ साथ चेतावनी दी गई की यदि सरकार की और से वेतन विसंगति का समाधान 12 जनवरी तक नहीं किया गया तो इस आंदोलन में अलग से रूपरेखा तैयार करके सरकार के प्रति रोष प्रकट किया जाएगा । इसका जो भी नतीजा होगा, उसके लिए हरियाणा सरकार जिम्मेदार होगी।
इस अवसर पर सदर कानूनगो सुभाष, नायब सदर कानूनगो रणबीर, सचिव डॉ. प्रवीण कुमार, प्रेस सचिव विजय पूनिया, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, योगेश कुमार पटवारी, नरेंद्र कानूनगो, रामचन्द्र पटवारी, सुनील पटवारी, संदीप कोका पटवारी, जोगिंदर गुलिया पटवारी, मनोज दहिया पटवारी, सुरेश पटवारी, रेणु पटवारी, पूनम पटवारी, बबीता पटवारी, सतीश पटवारी, जोगेंद्र पटवारी मौजूद रहे।